सलमान ने शेयर किया फिल्म 'PRDP' का नया गाना 'जब तुम चाहो'
सलमान का ट्वीट
सलमान खान ने अपने ट्विटर एकाउंट से इस गाने को शेयर किया है। 'जब तुम चाहो' नाम के इस गाने को राजस्थान के लोकेशन और कल्चर के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। इस गाने को मोहम्मद इरफान, दर्शन रावल और पलक मुछाल ने आवाज दी है। वहीं संगीतकार हिमेश रेशमिया हैं। इस खूबसूरत गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
रिलीज से पहले ही चर्चा में
फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो एक रोचक प्रेम कहानी को बयां करती है। उनकी इस फिल्म से पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ सोनम कपूर नजर आने वाली है। यह फिल्म दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होगी। सबसे खास बात तो यह है कि फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सलमान डबल रोल निभा रहे हैं। जिसमें एक रोल प्रेम का होगा तो दूसरा विजय का। प्रेम सीधा सादा सच्चा इंसान रामलीला में काम करके पैसे कमाता है। इन पैसों को वह एक ट्रस्ट में गरीब जरूरतमंदों को देता है। ये ट्रस्ट प्रिसेंस मैथिली (सोनम कपूर) चलाती है। इस दौरान प्रेम, प्रिसेंज मैथिली की सादगी और नेकदिली पर फिदा हो जाता है और उससे मिलने का सपना पाल लेता है।