बिग बॉस के बाद सलमान खान टेलीविजन की दुनिया में एक और धमका करने की तैयारी मे हैं। इसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई देंगे। अब सलमान और उनकी गर्लफ्रेंड का साथ होगा तो शो का कहना ही क्‍या।


साल के आखिर में दिखेगा शोसाल के अंत तक सलमान एक रियलिटी शो द फार्म लेकर टीवी पर नजर आ सकते हैं। इसे वो अपनी गर्लफ्रेंड लुलिया के साथ होस्ट करेंगे। इस शो में विभिन्न प्रतियोगियों को एक किसान की तरह काम करना होगा। जानवरों की देखभाल करनी होगी। खेत मे फसल तैयार करनी होगी। इन प्रतियोगियों को उनके काम के अनुसार जनता वोट करके शो में रखेगी।सलमान लुलिया को करेंगे लॉन्च
यह शो विदेशों में काफी लोकप्रिय है। लगभग 40 से अधिक देशों में इसे दिखाया जाता है। भारत में इस शो को सलमान लेकर आ रहे हैं। इसमें वो लुलिया को भी इंडिया में छोटे पर्दे पर लॉन्च करेंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों इस शो के जरिए साथ नजर आएंगे। हलांकि सलमान ने अभी लुलिया के साथ अपने रिश्तों को स्वीकारा नहीं है। लेकिन कई बार एक दूसरे को बाहों में बाहें डाल कर साथ में देख गया है। वीकेंड पर वो अक्सर सलामन के साथ होती हैं। सलमान के 50वें बर्थडे पर भी वो पार्टी में शरीक हुईं थी।

Posted By: Prabha Punj Mishra