- सेतु सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित सनबीम राष्ट्रीय नाट्य आंदोलन का समापन

- सनबीम स्कूल वरुणा में कलाकारों ने जीवंत व सशक्त अभिनय से मोहामन

Varanasi@inext.co.in

VARANASI

सेतु सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित 15वें सनबीम राष्ट्रीय नाट्य आंदोलन का रविवार को समापन हुआ। सनबीम स्कूल वरुणा के हॉरमनी ऑडिटोरियम में प्रतिमा सिन्हा के लिखित व निर्देशित नाटक 'ट्रुथ ऑर डेयर' का मार्मिक मंचन किया गया। इसमें दर्शकों को आभासी दुनिया के सच से रूबरू कराया गया। नाटक के पात्र आकाश देवराज श्रीवास्तव और प्रियंका मेहरोत्रा ने जीवंत अभिनय से मन मोह लिया। इस दौरान रक्तबीज नाटक के माध्यम से बढ़ते भौतिकवाद, जिंदगी की जद्दोजहद, सीमित आय और अनंत जरूरतों को दिखाया गया। ताम्हणकर थियेटर अकादमी जयपुर के कलाकार हेमचंद्र ताम्हणकर, सुमित आशीवाल और अर्शिया परवीन ने सशक्त अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। इससे पहले मुख्य अतिथि नाट्यविद् डॉ। राजेन्द्र उपाध्याय, सनबीम स्कूल के चेयरमैन डॉ। दीपक मधोक, विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सेतु के अध्यक्ष डॉ। सुनील साह व सलीम राजा ने डॉ। अरुण प्रकाश साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान यशवीर चौधरी, शैज खान, उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्त्रबुद्धे और सुमित आशीवाल समेत दर्जन भर नाट्य कलाकारों को युवा नाट्य सम्मान दिया गया। स्वागत सलीम राजा व संचालन कल्पना मिश्रा ने किया।

Posted By: Inextlive