Sandeep Aur Pinky Faraar Poster out सालों पहले 'इश्‍कजादे' की फरार जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फ‍िर एक अलग अंदाज में मस्ती करने आ रही है। इन दोनों की नई फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के पोस्टर में उनका लुक सामने आ गया है फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

कानपुर। Sandeep Aur Pinky Faraar poster out: फिल्म 'इश्कजादे' में डेब्यु करने वाली जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म का नाम है 'संदीप और पिंकी फरार'। फिल्म मे उनके लुक को बताने वाला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रेडेक्शन हाउस यशराज फिल्मस ने इन पोस्टर को रिलीज किया है।

Mere partner ki faraar partner! Me! As SANDEEP.@arjunk26 #DibakarBanerjee&यs #SandeepAurPinkyFaraar in cinemas on 20th March, 2020 @SAPFTheFilm @yrf pic.twitter.com/r6L3zIoQhG

— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) March 3, 2020नाम में ट्विस्ट

फिल्म में दोनों किरदारों के नाम में भी एक स्पेशल ट्विस्ट है। 'संदीप और पिंकी फरार' में जहां परिणीति चोपड़ा का नाम 'संदीप' है तो वहीं अर्जुन कपूर का नाम 'पिंकी' है। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने साथ दूसरे के लुक वाला पोस्टर भी साझा किया है और उस पर फनी कैप्शन भी दिए हैं। कमेंटस में पिंकी फरार क्रिमिनल है तो संदीप उसकी पार्टनर इन क्राइम के तौर पर मेंशन की गई है।

Meet me Pinky Dahiya urf Sandeep ka Faraar partner@ParineetiChopra #DibakarBanerjee @SAPFTheFilm @yrf #SandeepAndPinkyFaraar pic.twitter.com/JN7nVtl1iS

— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 3, 2020डेब्यु भी यशराज की फिल्म से किया

'संदीप और पिंकी फरार' को दिबांकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है और इसका यशराज फिल्म्स के बैनर में इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। खास बात ये है कि परिणीति और अर्जुन ने यशराज की ही फिल्म इशकजादे से डेब्यू किया था। वैसे ये जोड़ी पिछले दिनों फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में भी नजर आई थी पर वो थियेटर में कोई कमाल नहीं कर सकी थी।

Posted By: Molly Seth