RANCHI : लोक कलाकार मुकुंद नायक को लोक संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। मंगलवार को अकादमी ने इसकी घोषणा की। अलग-अलग क्षेत्रों में देश भर के 42 लोगों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, जिसमें झारखंड से मुकुंद नायक हैं।

झारखंड का है सम्मान

मुकुंद नायक ने इस सम्मान को अखड़ा को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि सम्मान झारखंड का सम्मान है। इस माटी का सम्मान है। यहां की लोक संस्कृति और लोक संगीत का सम्मान है।

पिछले साल मिला था पद्मश्री

पिछले साल नायक को पद्मश्री से नवाजा गया गया था। संभवत: वे दूसरे लोक कलाकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसके पहले डॉ। रामदयाल मुंडा को यह पुरस्कार मिला था। राष्ट्रपति उन्हें यह पुरस्कार देंगे।

कुंजबन संस्था के संचालक हैं नायक

मुकुंद नायक कुंजबन नामक संस्था भी चलाते हैं। इसके माध्यम से झारखंडी संस्कृति को देश-दुनिया तक ले गए। अमेरिका, यूरोप और दूसरे देशों में भी। सिमडेगा के कोलेबिरा के बोकबा गांव से निकलकर लोकगीत में उन्होंने एक पहचान बनाई। मुकुंद नायक बीएससी हैं। रांची जिला संपर्क विभाग में रहे। गाना-बजाना और नृत्य तीनों में सिद्धहस्त। तीन बेटे व दो बेटियां। सभी कला में पारंगत हैं।

Posted By: Inextlive