भारत की नंबर वन टेनिस प्‍लेयर सानिया मिर्जा को आज राष्‍ट्रपति भवन में महामहीम प्रणव मुखर्जी के हाथों पद्म भूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। सानिया ने पुरस्‍कार पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट भी किया है।

राष्ट्रपति ने दिया सम्मान
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। सानिया के लिए साल 2015 शानदार रहा और उन्होंने अपनी महिला जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ महिला डबल्स श्रेणी में लगातार 41 मैचों में जीत दर्ज की। सानिया महिला डबल्स में नंबर एक के पायदान पर पहंच गयी हैं। इससे पहले उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। सानिया यह सम्मान पाने वाली लिएंडर पेस के बाद दूसरी टेनिस खिलाड़ी बनीं हैं।
ट्विटर पर जाहिर की खुशी
सानिया ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि वो काफी विनम्रता से इस पुरस्कार को स्वीकार करती हैं।

Humbled .Honoured. And truly thankful .. #PadmaBhushan 😀🙌 pic.twitter.com/pmatVtvwBZ

— Sania Mirza (@MirzaSania) April 12, 2016


सानिया के अलावा मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की और भी कई हस्तियों को पद्म सम्मान से नावाजा। पद्म सम्मान प्राप्त करने वालों में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। रजनीकांत को पद्म विभूषण दिया गया वहीं गायक उदित नारायण और सानिया मिर्जा को पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इससे पहले 28 मार्च को हुए कार्यक्रम में भी कई हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया था।

 

inextlive from Sports News Desk

Posted By: Molly Seth