भारतीय टेनिस महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा के घर नन्हा मेहमान आया। सानिया ने मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। पति शोएब मलिक ने टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी।

कानपुर। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा मां बन गई। सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया है। सानिया के पति शोएब मलिक ने टि्वटर पर अपने पिता बनने की खुशी साझा की। पाकिस्तानी क्रिकेटर मलिक ने ट्वीट में लिखा, 'यह बताते हुए काफी एक्साइटमेंट हो रहा कि हमारे घर लड़का हुआ है। और मेरी पत्नी सानिया बेहतर है। वह हमेशा की तरह मजबूत है। आप लोगों की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।' आपको बता दें सानिया-शोएब पहली बार पिता बने हैं। यह उनका पहला बच्चा है।

Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled 🙏🏼 #BabyMirzaMalik 👼🏼

— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) October 30, 2018

बता दें कि सानिया ने अप्रैल में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दे दी थी। वैसे यह खबर देने के लिए सानिया ने बहुत ही मजेदार तस्वीर शेयर की थी और साथ में लिखा था 'बेबी मिर्जा मलिक'। सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 2010 में शादी की थी। 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान है। सानिया और शोएब की शादी के बाद सानिया अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं। खासतौर से जब भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होता है तो टीम कोई भी जीते मगर सानिया का नाम जरूर बीच में घसीटा जाता है।

सानिया मिर्जा के मां बनने पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान भी काफी खुश हुईं। फराह ने भी ट्वीट कर सानिया को बधाई दी। वह लिखती हैं, 'मेरी प्यारी बेस्ट फ्रेंड मां बन गई। लव यू, नन्हें प्रिंस से मिलने जल्दी ही आउंगी।'

विंडीज बल्लेबाज को आउट करने के लिए हवा में उड़ गए कोहली, ऐसे किया रन आउट
रोहित ने वनडे में ऐसा कौन सा रिकॉर्ड बना दिया कि, उसके आसपास भी नहीं सचिन और कोहली

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari