-संजय कम्युनिटी हॉल में कलाकारों ने किया मंचन

बरेली: झुमका और सुरमा के साथ पांचाल नगरी के रूप में तो शहर को हर कोई जानता है, लेकिन पंडित राधेश्याम कथावाचक भी बरेली की ऐसी अमूल्य धरोहर हैं जिनकी वजह से बरेली की पहचान विश्व पटल पर है। संजय कम्यूनिटी हॉल में चल रहे पं। राधेश्याम कथावाचक की 129वीं जयंती स्मृति समारोह में वेडनसडे को अर्जुन प्रतिज्ञा का मंचन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

भाव विभोर हुए दर्शक

कार्यक्रम का इनॉग्रेशन पंडित अरविंद ने केवट संवाद का गायन राधेश्याम शैली में किया। युगांधर थियेटर की प्रस्तुति अर्जुन प्रतिज्ञा में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में घेरकर मार दिया जाता है तो अर्जुन जयद्रथ के अंत की प्रतिज्ञा लेते हैं। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कथावाचक द्वारा रचित पंक्तियों को कलाकरों ने प्रस्तुत किया तो मानो महाभारत का रण संजय कम्युनिटी हॉल में जीवंत हो उठा। महाभारत के युद्ध में जिस समय अर्जुन ससप्तकों से युद्ध करने गया था उस समय कौरवों के चक्रव्यूह निर्माण कर अभिमन्यु की हत्या की जाती है जब अर्जुन युद्ध कर वापस आता है, तब उसे अभिमन्यु की हत्या का समाचार मिलता है। युधिष्ठर को ज्ञात होता है कि किस तरह जयद्रथ चक्रव्यूह के मुख्य द्वार पर उनको रोक देता है कि जयद्रथ को भगवान शंकर का वरदान प्राप्त है इसलिए वह उसे परास्त नहीं कर पाते हैं। चक्रव्यूह के अंदर अभिमन्यु मारा जाता है अर्जुन यह सब सुनकर प्रतिज्ञा करता है कि कल जयद्रथ का वध करेगा और अगर वो कल तक नही कर पाया तो सूर्य अस्त होने के उपरांत जीते जी चिता में भस्म हो जाऊंगा।

जयद्रथ का वध कर पूरी की प्रतिज्ञा

श्री कृष्ण अर्जुन की प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए अर्जुन को भगवान शंकर के पास कैलाश पर्वत पर ले जाते हैं जहां भगवान शंकर और उनको जयद्रथ को मारने के लिए पाशुपत देते हैं। अर्जुन श्रीकृष्ण के साथ युद्धभूमि भूमि पर आते हैं, लेकिन भीष्म जयद्रथ की रक्षा करते हैं। अर्जुन और गुरु द्रोणाचार्य के बीच युद्ध होता है और सूर्य अस्त होने लगता है जैसे ही सूर्य अस्त होता है तब दुर्योधन और जयद्रथ अर्जुन को उसकी प्रतिज्ञा याद दिलाते हैं। अर्जुन अपने धनुष के बाण से जयद्रथ का वध कर देते हैं जिसके साथ ही अर्जुन की प्रतिज्ञा पूर्ण होती है। कार्यक्रम के दौरान डीएन शर्मा, अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सचिव कुलभूषण शर्मा, डॉक्टर विमल भारद्वाज, समयून खान, मोहित सिंह, आरती गुप्ता, गौरव वर्मा, आशीष गुप्ता, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, लता शर्मा, अंजू शर्मा, देवेंद्र खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive