संजय जायसवाल को बिहार के भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं अजमेर से विधायक सतीश पुनिया को राजस्थान का भाजपा अध्यक्ष बना दिया गया है। पार्टी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।


नई दिल्ली (एएनआई)। बिहार में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने शनिवार को सांसद संजय जायसवाल को भाजपा बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं पार्टी ने अजमेर से विधायक सतीश पुनिया को राजस्थान का भाजपा अध्यक्ष बना दिया है। संजय जायसवाल लोकसभा में बिहार के पश्चिम चंपारण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बिहार में अब नित्यानंद राय की जगह लेंगे, जिन्हें 2019 की चुनाव में प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय मंत्री बना दिया गया है। आरएसएस के करीबी माने जाते हैं सतीश


बता दें कि अजमेर से विधायक व राजस्थान में भाजपा के प्रवक्ता पुनिया को जाट नेता और आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। मदन लाल सैनी की मृत्यु के बाद से राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष का पद खाली था। वह राज्यसभा सांसद भी थे, जिनका 75 वर्ष की उम्र में इस साल जून में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। इन नियुक्तियों की घोषणा भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने की है और इसे अध्यक्ष अमित शाह ने मंजूरी दी है। इसके अलावा पार्टी ने अजय कुमार को भाजपा की उत्तराखंड इकाई का महासचिव (संगठन) भी नियुक्त किया है।शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले एनसीपी छोड़ बीजेपी में शामिल

भाजपा के अनुभवी नेता हैं संजय जायसवाल

संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो लगातार साल 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है और एनडीए की सहयोगी जदयू से भाजपा के रिश्ते में तनातनी भी चल रही है। ऐसे में संजय जायसवाल का बिहार की कमान को संभालना एक बड़ी चुनौती होगी।

Posted By: Mukul Kumar