आज बाॅलीवुड के लेजेंड्री कलाकार संजीव कुमार का जन्मदिन है। उनका असली नाम हरीभाई जेठालाल जरीवाला था। हालांकि फिल्म जगत में उन्होंने संजीव कुमार के नाम और अपने शानदार अभिनय की बदौलत खूब वाहवाही बटोरी...


कानपुर। संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई, 1938 में हुआ था। संजीव ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में कई बी ग्रेड एक्शन मूवीज की थीं। राजश्री फिल्म की एक फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट लिया जा रहा था। मालूम हो इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में शुमार संजीव कुमार उसमें फेल हो गए थे।इस फिल्म से किया डेब्यूसंजीव कुमार ने 1960 से फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से बाॅलीवुड में कदम रखा हालांकि इसमें वो साइड रोल में थे। वहीं बतौर लीड एक्टर उन्होंने 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'निशान' में अभिनय किया था। 1968 में आई फिल्म 'संघर्ष' में संजीव कुमार ने दीलिप कुमार के साथ अभिनय किया था। खिलौना में बने मेंटली चैलेंज्ड


1970 में रिलीज हुई मूवी 'खिलौना' में संजीव कुमार ने मेंटली चैलेंज्ड इंसान की भूमिका निभाई थी। अपने इस किरदार की वजह से उन्हें पहली बार एक अलग ही पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत आगे ही बढ़ते रहे।दो नेशनल अवाॅर्ड मिले

संजीव कुमार को उनके शानदार अभिनय और फिल्मों में अपना योगदान देने के लिए दो नेशनल अवाॅर्डों से नवाजा गया था। ये दोनों ही अवाॅर्ड उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए मिले थे। उन्होंने फिल्म 'दस्तक' और 'कोशिश' में जो अभिनय किया था, अवाॅर्ड के रूप में उन्हें वही वापस मिल गया था। संजीव कुमार ने फिल्ममेकर कम लिरिसिस्ट गुलजार संग 9 फिल्मों में काम किया था।शत्रुघन की वेडिंग एनिवर्सी के दिन होता है जन्मदिनसंजीव कुमार और शत्रुघन सिन्हा काफी अच्छे मित्र रहे हैं। मजे की बात ये है कि इनका जन्मदिन और शत्रुघन सिन्हा की वेडिंग एनिवर्सरी एक ही दिन पड़ती है। कई बार दोनों ने ये खास दिन एक साथ सेलिब्रेट किया है।कहते थे परिवार को मिला है श्रापसंजीव कुमार को अपने परिवार को लेकर जीवनभर यही लगता रहा कि उनकी फैमली पर कोई श्राप है। दरअसल उनका मानना था कि उनके परिवार में कोई भी मर्द 50 साल से ज्यादा नहीं जीता है। वहीं संजीव भी 6 नवंबर, 1985 को 47 साल की उम्र में चल बसे थे। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।


आरडी बर्मन बर्थडे: 9 साल की उम्र में कंपोज किया था पहला गाना, इस तरह पंचम नाम पड़ाHappy Birthday Arjun Kapoor: जब अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर पर लिखा 'फुल डे एवरी डे', इस बार कहां सेलिब्रेट करेंगे बर्थडेइनके साथ रहे रिलेशनशिप मेंसंजीव कुमार का नाम पहले हेमा मालिनी के साथ रिलेशनशिप में जुड़ा। उसके बाद कहा जाता था कि वो सुलक्षणा पंडित के साथ रिलेशन में थे। हालांकि कई रिलेशनशिप होने के बावजूद भी वो अपने आखिरी दिन तक वो बिन ब्याहे ही रहे। संजीव कुमार के निधन के बाद उनकी 10 फिल्में रिलीज हुईं। मालूम हो 'प्रोफेसर की पड़ोसन' उनकी आखिरी मूवी थी।

Posted By: Vandana Sharma