GHATSHILA: झारखंड की पहली संताल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ख्ब् दिसंबर को करेंगी। घाटशिला के दुबराजपूर गांव में इस यूनिवर्सिटी को खोला जा रहा। इसे पंडित रघुनाथ मुर्मू एंड रामदास टुडू रास्का ट्रस्ट द्वारा खोला जा रहा। इस यूनिवर्सिटी का निर्माण ख्0 एकड़ की जमीन में किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के निर्माण हेतु तीन ग्रामीणों ने ख्0 एकड़ जमीन दान में दे दी है। इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा है। बुधवार पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने ग्रामीणों के संग बैठक कर शिलान्यास कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया।

राजभवन से मिली अनुमति

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि यह पहली संताल यूनिवर्सिटी होगी। इसका शिलान्यास झारखंड की राज्यपाल दौपद्री मुर्मू के हाथों होगा। राजभवन से इसकी अनुमति मिल गई है। श्री बेसरा ने कहा यह एक निजी ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होगा। इस ट्रस्ट को जमशेदपूर रजिस्ट्रार आफिस से पंजीकृत किया गया। इस यूनिवर्सिटी को देश विदेश के लोगों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। यहां केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगीच् बच्चों को निशुल्क शिक्षा व आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में ट्राइबल भाषाओं की पढ़ाई के अलावे हिन्दी, अंग्रेजी, बंगला व उड़ीया समेत अन्य भाषा की पढ़ाई होगी। श्री बेसरा ने कहा इसे वर्ष ख्0क्8 दिसंबर तक फुल फेज में चालू कर दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी की खास बातें

-कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया व खोरटा भाषा में भी होगी पढ़ाई

-यूनिवर्सिटी के लिए ख्0 एकड़ जमीन दान में मिली

-यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू एंड रामदास टुडू रास्का ट्रस्ट में क्क् सदस्य है।

-इसमें प्राथमिक शिक्षा जनवरी से शुरू हो जाएगी

-यूनिवर्सिटी में छात्र धोती, कुर्ता व छात्राएं साड़ी पहनेंगी।

Posted By: Inextlive