छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र :ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन (आइसफा) का नौवां संथाली एंड रिजनल फिल्म फेस्टिवल सह झारखंड सिने अवार्ड 2018 बुधवार से बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शरू हुआ। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की फोटो पर दीप जलाकर किया। इस मौके पर आइसफा के अध्यक्ष रमेश हांसदा, चुनी बाला हांसदा, भुआ हांसदा, सागेन हांसदा, धानु मुर्मू, विनोद सोरेन आदि मौजूद रहे। फेस्टिवल के पहले दिन सच्ची घटना पर बनी फिल्म फूलमुनी लोगों को दिखाई गई। संथाली भाषा में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा। फिल्म देखने के लिए ऑडिटोरियम में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कलाकारों में भी काफी उत्साह देखा गया।

आदिवासी महिला के संघर्ष की कहानी

फिल्म फूलमुनी एक आदिवासी महिला के उत्पीड़न और संघर्ष पर आधारित है। किस तरह महिला शराबी पति के उत्पीड़न की शिकार होती है और फिर शराबी पति की मौत के बाद किस तरह लोगों के ताने सुनते हुए संघर्ष करती है। यह फिल्म झारखंड फिल्म विकास निगम द्वारा पारित अनुदानित फिल्म है। सत्य नारायण सिंह ने इस फिल्म को बनाया है। विनोद सोरेन इस फिल्म में शराबी पति और वीरबाहा हांसदा फूलमुनी के किरदार में है। इस फिल्म की शूटिंग मानगो, बड़ाबांकी, पुडि़हासा समेत अन्य जगहों पर की गई है। दो महीनों में बनी यह फिल्म एक घंटा 35 मिनट की है।

14 अप्रैल को होगा समापन

इस फेस्टिवल का समापन 14 अप्रैल को गोपाल मैदान में होगा। इस दौरान संथाली, हो और नागपुरी भाषा की कुल 12 फिल्में लोगों को दिखाई जाएगी। फिल्म महोत्सव के साथ आदिवासी मिस इंडिया 2018 का भी आयोजन किया जाएगा। 13 अप्रैल को आदिवासी मिस इंडिया का सेमीफाइनल और 14 अप्रैल को गोपाल मैदान में फाइनल राउंड होगा।

Posted By: Inextlive