छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन (आईस्फा) का नौवां संथाली व क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव सह झारखंड सिने अवार्ड 2018 बुधवार से प्रारंभ होगा। बिष्टूपुर माइकल जॉन सभागार में होने वाले कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए आईस्फा के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने बताया कि फिल्म महोत्सव का उद्घाटन टाटा दोपहर तीन बजे टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनिल भास्करन करेंगे। फिल्म महोत्सव का उद्घाटन नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद समीर उरांव, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडु, टाटा स्टील के सीएसआर चीफ सौरभ राय की उपस्थिति में होगा। बिष्टुपुर स्थित कलामंदिर में मंगलवार को फिल्म महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। रमेश हांसदा ने बताया कि महोत्सव के उदघाटन के मौके पर ओडिशा के दिवंगत कलाकार संग्राम हांसदा के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। समीक्षा बैठक में रमेश हांसदा, भुआ हांसदा, सुरेंद्र टुडु, गंगारानी थापा, पीतांबर हांसदा, दशरथ हांसदा, सागेन हांसदा, धानु मुर्मू, विनोद सोरेन आदि उपस्थित थे।

दिखाई जाएगी फिल्म फूलमुनी

माईकल जॉन सभागार में नौवां संथाली और क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव के प्रथम दिन पहली फिल्म के रूप में सच्ी घटना पर आधारित फिल्म फूलमुनी दिखाई जाएगी। ओवियन मुवीज की एसएन सिंह की प्रस्तुति एक आदिवासी महिला के उत्पीड़न और संघर्ष पर आधारित फिल्म फूलमुनी झारखंड फिल्म विकास निगम द्वारा पारित अनुदानित फिल्म है। फिल्म महोत्सव के लिए च्यूरी स्क्रीनिंग 25 से 30 मार्च तक ट्राइबल कल्चर सेंटर हुआ था।

गोपाल मैदान में होगा समापन

ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन (आईस्फा) द्वारा आयोजित संथाली और क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव का समापन 14 अप्रैल को गोपाल मैदान में होगा। समापन समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सरयू राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा नेपाल व बांग्लादेश से भी फिल्मी जगत के अतिथि भी शामिल होंगे।

पद्मश्री प्रो। दिगंबर हांसदा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

संताली व क्षेत्रिय फिल्म महोत्सव सह झारखंड सिने अवार्ड 2018 में इस वर्ष एआईएसएफए लाइफ टाइम अवार्ड पद्मश्री प्रो। दिगम्बर हांसदा को दी जाएगी जबकि एआईएसएफए स्पेशल अवार्ड नागपुरी व खोरठा गायक मधुप मनसुरी और पश्चिम बंगाल के साहित्यकार व नाटककार नवीन चंद्र मांडी को दी जाएगी।

चुनी जाएगी आदिवासी मिस इंडिया 2018

संथाली और क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव 2018 के साथ आदिवासी मिस इंडिया का चयन किया जाएगा। आईस्फा के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने बताया कि इस वर्ष द्वितिय आदिवासी मिस इंडिया 2018 का आयोजन किया गया है। मिस इंडिया का अंतिम सेमीफाइनल 13 अप्रैल को जमशेदपुर में होगी। उन्होंने बताया कि इंडिजिनस मिस इंडिया का चयन 14 अप्रैल को ही गोपाल मैदान में किया जाएगा।

Posted By: Inextlive