-समाजवादी पार्टी ने लगाया आरोप, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश और दुर्गा प्रसाद ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

-कहा, नगर निगम की स्वायत्तता छीनने का काम कर रही है सरकार

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव के दौरान केंद्र सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। वरिष्ठ सपा नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश का कहना है कि केंद्र सरकार 74वें संविधान संशोधन में बिना किसी संशोधन के नगर निगम की स्वायत्तता छीन रही है। इसके लिए बाकायदा एक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। निकाय चुनाव के बाद नगर निगम का नया सदन गठित होते ही इस दिशा निर्देश को जबरन थोप दिया जाएगा।

होगी बड़ी परेशानी

उन्होंने आगाह किया है कि अगर बीजेपी नगर निगम सदन में बहुमत में आती है और उनका मेयर जीतता है तो ये लोग संवैधानिक व्यवस्था को ही ध्वस्त कर देंगे। निगम की स्वायत्तता को छीन लेंगे। नगर निगम एक कंपनी की कठपुतली बन कर रह जाएगा। यही नहीं आम जन से भवन व संपत्ति कर और जल कर के रूप में वसूली जानी वाली धनराशि उस कंपनी को दे दी जाएगी। यह कंपनी है विशेष प्रयोजन संस्थान कंपनी (एसपीवी)। उन्होंने कहा कि केंद्र की मंशा को ध्वस्त करने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। सपा इस संवैधानिक स्वायत्तता के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है। इस दौरान सपा के सीनियर लीडर व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद भी मौजूद थे।

बाक्स--

समद बोले, मैं पार्टी में हूं और रहूंगा

निकाय चुनाव से पहले सपा से नाराज चल रहे पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने भी मीडिया के सामने आकर ये साफ कर दिया कि वो सपा में हैं और आगे भी इसी पार्टी में रहेंगे। अब्दुल समद ने कहा कि शहर में जो भी विकास हुआ है अखिलेश सरकार की देन है। इस दौरान प्रदेश सचिव संजय गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह पटेल, अनवर हक, बुनकर नेता मनु अंसारी आदि मौजूद थे।

वकीलों की लड़ाई में मैं हूं साथ

सपा की मेयर पद की प्रत्याशी साधना गुप्ता से शुक्रवार को मौलवी बाग स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान कचहरी स्थानांतरण के मुद्दे को भी उठाया गया। साधना गुप्ता ने वकीलों कों भरोसा दिलाया कि वो उनकी इस लड़ाई में उनके साथ हैं। इस दौरान अधिवक्ता राजेश्वर तिवारी, गणेश मीनाक्षी, राजेश केशरी, इमरान आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive