हमेशा सलवार-कमीज और लहंगे में शो करने वाली सपना चौधरी ने अब देसी लुक छोड़कर विदेशी रंग-ढंग अपना लिए हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में एक परफॉर्मेंस दी है जिसमें वे वेस्टर्न अंदाज में नजर आ रही हैं।

 

features@inext.co.in

KANPUR: सपना चौधरी अब सिर्फ हरियाणवी डांस और सिंगिंग तक सीमित नहीं रही हैं। उन्होंने एक रिएलिटी शो के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि सब देखते ही रह गए हैं। हमेशा सलवार-कमीज और लहंगे में शो करने वाली सपना चौधरी ने अब देसी लुक छोड़कर विदेशी रंग-ढंग अपना लिए हैं। 

बॉलीवुड गाने पर सपना ने किया परफार्म 

हाल ही में उन्होंने दिल्ली में एक परफॉर्मेंस दी है, जिसमें वे वेस्टर्न अंदाज में नजर आ रही हैं। परफॉर्मेंस के दौरान वो चमचमाती पैंट और टॉप में नजर आ रही हैं। सपना का अंदाज किसी रॉकस्टार से कम नहीं था। साथ ही जिस गाने पर वह परफॉर्म कर रही थीं, वह भी उनके रेग्युलर गाना नहीं बल्कि बॉलीवुड का पॉपुलर 'हम्मा हम्मा' था।

 

Fabulous event in Delhi - Bollywood style 😀 #Bollywood #danceperformance #delhi

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on Jul 14, 2018 at 10:25am PDT

वेस्टर्न अंदाज में नजर आईं सपना 

इस गाने पर वह कमाल का डांस कर रही थीं और उनके डांस मूव और स्वैग पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे थे। अब इसमें कोई दो राय नहीं कि सपना का ये नया अंदाज उनके फैंस को बुरी तरह घायल करने वाला है। 

ये भी पढ़ें: आपने अक्षय कुमार को इस अवतार में देखा क्या, फैंस ने मजाक बना इन दो कॉमेडी किंग से किया कंपेयर

Posted By: Swati Pandey