रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म में पहले रणवीर के अपोजिट फीमेल एक्ट्रेस कास्ट करने को लेकर मेकर्स काफी कंफ्यूज थे। अब मेकर्स ने इस समस्या का हल ढूंढ ही लिया है। वहीं दीपिका और जाह्नवी को पछाड़ रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अली खान ने फिल्म में अपनी जगह बना ली है। चलिए जानते हैं फिल्म से जुडे़ कई और फैक्ट्स...


सारा बन गईं रणवीर सिंह की लीडिंग एक्ट्रेसरणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में उनके अपोजिट फीमेल कास्ट को लेकर मेकर्स अब कंफ्यूज नहीं बल्कि कंन्फर्म हैं। रणवीर सिंह के लिए पहले दीपिका और जाह्नवी में से किसी एक को उनके अपोजिट चुना जाना था पर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बाजी मार ली। अब फिल्म में सारा रणवीर के साथ नजर आएंगी। फिल्म मेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा में सारा को बतौर लीड एक्ट्रेस चुन लिया है। फ्रेश जोडी़ देखने को मिलेगी


रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में उनके अपोजिट एक्ट्रेस सारा अली खान देखने को मिलेगीं। ये जोडी़ दर्शकों के लिए नई होगी। देखना ये है कि क्या ये जोडी़ दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं। वहीं सारा ने भी रणवीर के साथ काम करने को लेकर फिल्म मेकर्स को हां बोल दिया है। बता दें कि फिल्म रणवीर सिंह का रोल फिल्म में एक पुलिस वाले का है जिसका नाम संग्राम भलेराव है। पहली बार रोहित और करण आएंगे साथ

फिल्म एक फ्रेश जोडी़ के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि फिल्म में केवल रणवीर सिंह और सारा अली खान ही साथ नहीं दिखेगें बल्कि फिल्म मेकर रोहित शेट्टी और करण जौहर भी पहली बार साथ मिल कर काम करेगें। रोहित शेट्टी पिक्चर्स और धरमा प्रोडक्शन्स के कोलेबोरेशन में बन रही रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म 28 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी।

Posted By: Vandana Sharma