KHARASWAN: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल में फाइनल मुकाबला पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के बीच खेला गया। इसमें सरायकेला-खरसावां ने पूर्वी सिंहभूम को टाईब्रेकर में 4-2 से पराजित कर चैंपियन बना। बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल एवं खरसावां प्रखंड कमल क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद्र महतो उपस्थित थे। प्रतियोगिता का पहला मैच पश्चिमी सिंहभूम बनाम पूर्वी सिंहभूम के बीच खेला गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-1 से पराजित कर दिया। दूसरा मैच सरायकेला-खरसावां जिला बनाम पश्चिमी सिंहभूम के बीच खेला गया। इसमें सरायकेला खरसावां की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 3-1 से पराजित कर दिया। आज फाइनल मैच सरायकेला-खरसावां बनाम पूर्वी सिंहभूम के बीच में खेला गया। इसमें सरायकेला खरसावां की जिला टीम ने पूर्वी सिंहभूम को टाईब्रेकर के जरिए 4-2 से पराजित कर कोल्हान प्रमंडल के पुरुष वर्ग की विजेता टीम होने का गौरव हासिल किया। अब सरायकेला-खरसावां की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। मैच का संचालन वीरेंद्र पाल, संतोष महतो, देवेंद्र लागुरी, सुरेश महतो, लील चांद बारिक एवं रघुनाथ महतो ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 12 तारीख को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में ही बालिका वर्ग की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Posted By: Inextlive