Saraswati Puja 2020 Mantra and Aarti : वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन बच्चे उनसे ज्ञान व विद्या की कामना करते हैं। वहीं स्त्रियां पीले रंग की साड़ियां व वस्त्र पहने नजर आती हैं। फिलहाल मां सरस्वती के पूजन के लिए उनकी आरती और मंत्र यहां पढ़ें।


कानपुर। Saraswati Puja 2020 Mantra and Aarti : वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए माता सरस्वती का फलदायी मंत्र व उनकी विशेष आरती अवश्य पढ़ें। इससे माता अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाएंगी। ये रहा मां सरस्वती का मंत्र और आरती...सबसे पहले माता सरस्वती के मंत्र का जाप करें फिर विधि- विधान से पूजन कर उनकी आरती आरम्भ करें-ओम श्रीं हीं सरस्वत्यै नम:

माता सरस्वती की आरती-ऊं जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय…..बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ जय…..देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय…..विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।


मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय…..सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय…..


धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥ जय…..मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥ जय…..जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय…..ऊं जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता । Posted By: Vandana Sharma