Satish Kaushik Birthday : वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अनुपम खेर अनिल कपूर ने सोमवार को डायरेक्टर प्रोड्यूसर सतीश कौशिक को उनके जन्मदिन की बधाई दी। चलिए देखते हैं किस- किस एक्टर ने उन्हें किस अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। Satish Kaushik Birthday : एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर शतीश कौशिक का जन्मदिन 13 अप्रैल सोमवार को मनाया गया। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े- बड़े एक्टर्स ने उन्हें विश किया है। बता दें कि उनका जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था। वहीं इस बार वो जन्मदिन पर 64 साल के हो चुके हैं। यहां देखिए किस एक्टर ने उन्हें कैसे विश किया।

ये दो शख़्स एक दूसरे से मई, 1975 में दिल्ली में मिले थे। दोनो ने कुछ करने के सपने देखे थे।अभी भी लगे हुए है पूरी शिद्दत के साथ।45 साल से दोस्ती बरक़रार है। आज दोनो थोड़े डिफ़्रेंट दिखते है। इस फ़ोटो में जिसे आप नहीं पहचान रहे उनका आज बर्थ्डे है। Happy birthday @satishkaushik2 😍 pic.twitter.com/wCYW3lwfFJ

— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 13, 2020अनुपरम खेर ने किया विश

वहीं अनुपम खेर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आपका दिन खुशियों से भरा हो, शांति हो। आपको जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई, भगवान आपको लंबी उम्र दे। हम पहली बार 1975 में दिल्ली में मिले थे। हम दोनों आज बहुत कुछ अचीव कर लिया है जीवन में और अपने काम को पूरी लगन से करने में अब भी जुटे हैं।' अनुपम खेर ने आगे कहा, 'ये दोस्ती 45 साल पुुरानी है। हम दोनों इतने साल पहले बहुत अलग ही दिखते थे। '

Happy Birthday, @satishkaushik2! A friendship of over 4 days decades, innumerable memories & abundance of love & support! That&यs what it&यs all be about! Here&यs looking forward to many more decades! pic.twitter.com/FA9nlLql8R

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 13, 2020अनिल व शत्रुघ्न ने भी दी बधाई

अनिल कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया, 'चार दशकों की दोस्ती है हमारी। बहुत सारी यादें जुड़ी हैं और ढेर सारा प्यार व सपोर्ट। आगे अभी और कई दशक आने हैं।' शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शतीश कौशिक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'फैनटास्टिक, उनके पास काॅमिक टाइमिंग का बेहतरीन सेंस है।'

Posted By: Vandana Sharma