- आंधी पानी के बाद बदला मौसम का मिजाज मैक्सिमम टेंप्रेचर 29.8 व मिनिमम 19.4 पर पहुंचा

- शनिवार को पूरा दिन लोगों को नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन, मई महीने ने हुआ ठंड का एहसास

GORAKHPUR:

एक हफ्ते से चल रही मौसम की आंख मिचौली के बाद आखिरकार शुक्रवार की रात मौसम ने एक नया रूख अख्तियार कर ही लिया। पूरी रात तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के पारा सामान्य से करीब 9 डिसे नीचे आ गया। मैक्सिमम टेंप्रेचर 29.8 व मिनिमम 19.4 पर आकर शनिवार का दिन सीजन के सबसे ठंडे दिन में शामिल हो गया। शनिवार को पूरा दिन लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। एक ओर आंधी-तूफान से जहां जहां भारी नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज से मौसम पूरी तरह बदल गया। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में जहां 19.5 मिली। बारिश हुई वहीं बांसगांव में 42.5 मिली। बारिश दर्ज की गई। इस बीच आंधी के समय हवा भी करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मौसम को लिया मजा

वहीं शनिवार को भले ही इस आंधी-पानी से भारी तबाही हुई, लेकिन दूसरी ओर शहर के लोगों ने पूरे दिन इस सुहाने मौसम का भरपूर मजा लिया। पूरे दिन मौसम में काफी नमी बनी रही। इस बीच धूप न निकलने से थोड़ी भी गर्मी का एहसाह नहीं हुआ। शनिवार के मौसम को महसूस करने के बाद लोग यह भी भूल चुके थे कि यह मई का महीना है। इस बीच चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम के मिजाज में चार चांद लगा दिया।

तो अब सताएगी गर्मी

हालांकि मौसम विभाग ने इस आंधी व बारिश के पहले ही पुर्वानुमान लगाया था। मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि नेपाल में हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से 20 मई तक गोरखपुर व आसपास के एरियाज में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी। जबकि इसके बाद लगातार पारा उपर भागने की भी बात कही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ। शफीक अहमद के मुताबिक मई महीने की लास्ट में टेंप्रेचर एक बार फिर 40 डिसे के पारे को पार करेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बीच मैक्सिमम टेंप्रेचर एक बार फिर 43 डिसे तक जा सकता है। बारिश के बाद निकलने वाली धूप व बढ़ते पारे से गर्मी के साथ उमस भी काफी बढ़ जाएगी।

Posted By: Inextlive