मकर का शनि मध्यावधि चुनाव कराएगा। लोकतांत्रिक मूल्यों की अव्हेलना होगी। शनि एक राशि में 30 महीने रहता है। पुन: उस राशि पर आने के लिए शनि को 30 वर्ष का का समय लगता है। शनि की गति राशियों में प्रवेश करने की धीमी है। वहीं राहु- केतु को 18 महीने और गुरु को 13 महीने लगते हैं। शनि की मंद गति होने के कारण उसे राशियों में प्रवेश करने में 30 माह का वक्त लगता है। 24 जनवरी 2020 को शनि देव सुबह 9:52 बजे मार्गी गति से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।


जब शनि मकर राशि में आते हैं तो देश व राज्य को भय के और आतंक की स्थिति से गुजरना पड़ता है। मकर का शनि किसी राज्य में मध्यावधि चुनाव करा सकता है। देश को महंगाई या अन्य किसी गम्भीर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। देश को महंगाई या अन्य किसी गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अनेक परिवार जो राजनीति से जुड़े हैं उन्हें जेल यात्रा करनी पड़ सकती है। देश के लिए यह कालखण्ड चुनौतिपूर्ण होगा। नए राजनैतिक समीकरण बनेंगे और राजनीति में अनुशासन हीनता की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। विघटन की प्रवृत्तियां बढ़ेंगी जो दल अनुशासन के लिए जाने जाते हैं उनमें भी यह देखने को मिलेगा। मुद्दे भी बदले हुए दिखाई देंगे।मेष- ये समय उतार- चढ़ाव से पूर्ण होगा।वृष- मानसिक समस्याओं से ग्रस्त होंगे।मिथुन- कष्टकारी समय की शुरुआत होगी।


कर्क-
स्थाई सम्पत्ति प्राप्ति के योग हैं।सिंह- अनायाश परिवर्तन होगा।कन्या- आपके लिए समय अनुकूल होगा।तुला- स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता होगी।वृश्चिक- सावधानी पूर्वक जीवन व्यतीत करें। धनु- इस राशि के जातकों को धैर्य रखना होगा।मकर- मानसिक समस्याएं व कर्ज का सामना करना पड़ सकता है।कुंभ- कष्टकारी समय का सामना करना पड़ सकता है इसलिए धैर्य रखें।


मीन-
सभी कष्टों से निजात मिलेगी- जयोतिषाचार्य पंडित दीपक पांडेय

Posted By: Vandana Sharma