6 सितंबर से शनि होंगे मार्गी, धनु राशि वालों को आकस्मिक धन प्राप्ति का योग
शनि 6 सितम्बर से मार्गी होने वाले हैं। 27 अगस्त से मंगल भी मार्गी हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के मार्गी होने से विश्वस्तर मे हो रही तबाही के घटनाक्रम रुकेंगे। आंदोलन, विरोध और आतंकवादी घटनाओं मे कमी आएगी। अग्निकांड, भूकम्प और भूस्खलन की घटनाएं रुकेंगी। मारकाट, हत्या और दुर्घटनाएं भी कम होंगी। राहत वाली बात ये है कि मंहगाई दर मे कमी आएगी।
आइए ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं कि दोनों ग्रहों के मार्गी होने से आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।मेषकर्मक्षेत्र में मान—सम्मान अधिकार में बढ़ोत्तरी का योग। पदोन्नति, राज्यकृपा का योग। शुभ समय, श्रेष्ठ परिणामों मे बढ़ोत्तरी का योग।वृषभभाग्यपक्ष बलवान होगा। जीवनसाथी, परिवार, व्यापार में सहयोगियों से मदद मिलेगी, लम्बित प्रकरणों का निराकरण होगा।मिथुनजटिल पारिवारिक समस्याओं का निराकरण प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं सहित अन्य विवादों मे भी सफलता प्राप्ति के योग हैं।कर्कनवीन रोजगार, किसी भी तरह के साक्षात्कार तथा विवादित कार्यों में सफलता के योग हैं।
तुलासमाज और जनता मे अधिकार वृध्दि का योग है। भूमि, भवन और वाहन आदि के कार्यों में सफलता और लाभ के योग।वृश्चिकसेना, पुलिस, खेलकूद और जोखिमपूर्ण क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सफलता का योग है। विशेष मिशन में सफलता का योग है।धनुभूमि, संतान, शिक्षा और किसी मुकदमे में लाभ का योग। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग।मकरसामाजिक मान—सम्मान और अधिकार वृध्दि का योग। संगठन या सरकार से विशेष पद प्राप्ति के योग, नौकरी में अधिकार वृध्दि के योग।कुम्भकर्मक्षेत्र और परिवार से जुड़ा विवाद खत्म होगा। व्यर्थ के विवाद सुलझेंगे। बाहरी क्षेत्रों के प्रवास का योग, आमदनी के स्त्रोतों में वृध्दि का योग।मीनभूमि, भवन, खेती—किसानी आदि से धन वृध्दि के योग, भाग्यपक्ष विशेष लाभ देगा, शुभ समय। भूलकर भी शनिवार को ना करें ये 9 काम, झाड़ू खरीदने से आती है दरिद्रताकुंडली में शनि के भाव अनुसार करें ये उपाय, बनी रहेगी शनि देव की कृपा