सत्य पाल मलिक अब मेघालय के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अतिरिक्त प्रभार में महाराष्ट्र के अलावा गोवा के राज्यपाल का भी कामकाज देखेंगे।

नई दिल्ली (एएनआई)। गोवा के वर्तमान राज्यपाल सत्य पाल मलिक का ट्रांसफर हो गया है। वह अब गोवा की जगह मेघालय के राज्यपाल बन गए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज मंगलवार को उन्हें मेघालय के लिए राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अपने कर्तव्यों के अलावा गोवा के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगे। हालांकि दोनों राज्यपालों की नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन वो अपना कार्यभार संभालेंगे। सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे।

Satya Pal Malik, Governor of Goa transferred & appointed as Governor of Meghalaya, and Bhagat Singh Koshyari, Governor of Maharashtra to discharge the functions of the Governor of Goa in addition to his own duties. pic.twitter.com/bsfaeQYgTe

— ANI (@ANI) August 18, 2020


अक्टूबर 2019 में गोवा के राज्यपाल बने थे सत्य पाल मलिक
जम्मू-कश्मीर को लेकर लिए गए कई बड़े फैसलों में सत्यपाल मलिक की अहम भूमिका रही। उनके कार्यकाल की खास बात यह थी कि उसी समय अगस्त 2019 में, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था। हालांकि इसके बाद अक्टूबर 2019 में ही जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया था। उनकी जगह पर गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। हालांकि हाल ही में मुर्मू के इस पद से इस्तीफा देने के बाद
मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल नियुक्त हुए हैं।

Posted By: Shweta Mishra