सऊदी अरब के लिबरत शासक के तौर पर दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान ने अपनी मां को ही बंदी बना लिया है। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार के आरोप में अपने भाइयों को गिरफ्तार करवा लिया था। माना जा रहा है कि वे सत्‍ता पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए यह सब कर रहे हैं। हालांकि उनके पिता किंग सलमान भी अपनी पत्‍नी से संबंधित सवाल पूछने पर गोलमोल जवाब दे रहे हैं।


पावर के बीच मां आ रही आड़े!इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि तो नहीं हो पाई लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शहजादा सलमान ने अपनी मां फलाहा अल हाथलीन को किसी महल में कैद कर रखा है। इस बात की जानकारी किंग सलमान को भी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें डर है कि सत्ता पर उनकी पकड़ के बीच मां आ सकती है। उन्हें लगता है कि मां उनके पिता से कहकर उनके अधिकारों में कटौती करवा सकती हैं। यही वजह है कि वे अपनी मां को पिता से मिलने नहीं दे रहे। इतना ही नहीं बाहरी दुनिया को किसी न किसी बहाने से मां के बारे में जानकारी देने से बचते रहे हैं।किंग भी दे रहे गोलमोल जवाब
अपनी पत्नी के सवाल पर किंग भी साफ बोलने से कतराते हैं। अकसर वे गोलमोल जवाब देकर इस सवाल को टाल देते हैं। कई मौकों पर वे कह चुके हैं कि उनकी पत्नी किसी बीमारी का इलाज करवाने देश से बाहर हैं। 2015 में व्हाइट हाउस के दौरे पर उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी और शहजादे सलमान की मां न्यूयॉर्क सिटी में हैं। इधर अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि किंग सलमान की पत्नी अमेरिका में नहीं हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अधिकारी इस बात को स्वीकारने से बच रहे हैं। वहीं सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने भी इस बात से इनकार किया है।प्रिंस की सत्ता पर मजबूत पकड़32 साल के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की पकड़ लगातार सत्ता पर मजबूत बनती जा रही है। उनके एक इशारे पर पिछले दिनों सऊदी के दर्जनों राजकुमारों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में धरा गया था। 2017 में प्रिंस के चचेरे भाई की जगह उन्हें क्राउन प्रिंस बनाया गया था। इससे पहले वे देश के रक्षा मंत्री और डिप्टी क्राउन प्रिंस के ओहदे पर थे। सऊदी अरब दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां राजतंत्र है। यहां शाही परिवार जिसे हाउस ऑफ अल सौद कहा जाता है, उसका शासन चलता है। प्रिंस सलमान इस परिवार के तीसरी पीढ़ी से आते हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh