- माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने फाइनल किया टेस्ट का शेड्यूल

DEHRADUN: क्लास 9 से 12 तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का मंथली टेस्ट जनवरी से शुरू होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए शेड्यूल तय कर लिया है। क्लास 9 से 12 तक के बच्चों का टेस्ट 29 और 30 जनवरी को होगा। 1 और 2 फरवरी को कॉपियां चेक की जाएंगी। मंथली टेस्ट की प्रक्रिया 8 फरवरी तक चलेगी। इधर, क्लास 6 से 8 तक के बच्चों का मंथली टेस्ट करवाने का जिम्मा उप शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया है।

8 फरवरी तक रिजल्ट

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने मंथली टेस्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिभी स्कूलों को 29 और 30 जनवरी को मंथली टेस्ट लेना होगा। पेपर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तैयार कर सब स्कूलों को भेजेगा। 29, 30 को मंथली टेस्ट करवाने के बाद 31 जनवरी को कॉपी जांचने के लिए दूसरे स्कूलों में भेजी जाएगी। मूल्यांकन का कार्य 1 और 2 फरवरी तक निपटाना होगा और 8 फरवरी तक रिजल्ट घोषित करना होगा। क्लास 6 से 8 तक के बच्चों का भी मंथली टेस्ट उप शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से पूरा करवाएंगे। इसके लिए विभाग ने अधिकारियों को प्लान तैयार कर मूल्यांकन करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

ये है शेड्यूल

29 जनवरी- हिंदी, गणित, अंग्रेजी

30 जनवरी- सामाजिक विज्ञान, विज्ञान

क्लास 11, 12

29 जनवरी- अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान

30 जनवरी- राजनीति विज्ञान, भूगोल, गणित या जीव विज्ञान , भौतिक विज्ञान

Posted By: Inextlive