-ठंड ने बढ़ाई छुट्टी, मगर करा सकेंगे प्री-बोर्ड एग्जाम और बोर्ड प्रैक्टिकल

-स्कूल में क्लास चली तो होगी सख्त कार्रवाई

GORAKHPUR: बच्चों का फ्यूचर बर्बाद नहीं होगा। ठंड और शीतलहर के कारण जहां स्कूल्स में छुट्टी का आदेश है, वहीं स्पेशल परमीशन पर प्री-बोर्ड और बोर्ड प्रैक्टिकल हो सकेंगे। बच्चों के करियर और नजदीक आ रहे बोर्ड एग्जाम को देखते हुए डीएम ने उन स्कूल्स को खोलने की परमीशन दे दी है, जहां प्री-बोर्ड एग्जाम या बोर्ड प्रैक्टिकल चल रहे हैं। मगर स्कूल में किसी भी क्लास की पढ़ाई नहीं होगी। स्टूडेंट्स की इस प्रॉब्लम को आई नेक्स्ट ने पब्लिश किया था। जिसके बाद स्कूल के आग्रह को मानते ही डीएम ने स्पेशल परमीशन की है।

करियर की पहली सीढ़ी है बोर्ड एग्जाम

बच्चे ही किसी भी देश का फ्यूचर होते है। बच्चों के करियर की पहली सीढ़ी बोर्ड एग्जाम को माना जाता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम फरवरी के लास्ट वीक या मार्च के फ‌र्स्ट वीक से स्टार्ट है, फिर चाहे वह यूपी बोर्ड हो, सीबीएसई हो या फिर कोई अन्य बोर्ड। जिसको देखते हुए इस टाइम कई स्कूल का प्री-बोर्ड एग्जाम और बोर्ड प्रैक्टिकल की डेट डिसाइड थी। मगर ठंड और शीतलहर के कारण प्रशासन की ओर से हो रही लगातार छुट्टी के कारण इन स्टूडेंट्स की प्रिपरेशन पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम को आई नेक्स्ट ने सैटर्डे के अंक में प्रकाशित किया। इसके बाद कुछ स्कूल्स ने भी डीएम से स्टूडेंट्स के फ्यूचर को देखते हुए रिक्वेस्ट किया। जिसमें डीएम ने प्रीबोर्ड एग्जाम और बोर्ड प्रैक्टिकल कराने वाले स्कूल को स्पेशल परमीशन दी। मगर यह सक्त निर्देश दिया कि किसी भी क्लास की पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं खुलेगा। साथ ही बोर्ड के अलावा अन्य किसी क्लास का एग्जाम भी नहीं होगा।

शीतलहर को देखते हुए क्ख्वीं क्लास तक के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है। मगर जिन स्कूल्स में प्री-बोर्ड एग्जाम और बोर्ड प्रैक्टिकल चल रहे हैं, वे करा सकते हैं।

रंजन कुमार, जिलाधिकारी

आज बंद रहेंगे क्ख्वीं तक के स्कूल

शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी रंजन कुमार ने क्9 जनवरी, मंडे को क्ख्वीं क्लास तक के सभी स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल के खिलाफ सक्त कार्रवाई की जाएगी।

Posted By: Inextlive