- यमुनापार फैक्ट्री में काम करता है आरोपी

- अलग-अलग स्थानों पर रखा छात्रा को

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र की एक दसवीं की छात्रा के साथ साथी के दोस्तों ने एक के बाद एक बलात्कार किया। परिजनों ने छात्रा के साथी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा को युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर रखा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक उसे बेचने की फिराक में थे लेकिन उससे पूर्व ही वह किसी तरह बचकर वापस आ गई।

दसवीं में पढ़ती है पीडि़ता

थाना न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली लड़की दसवीं में पड़ती है। वही पर रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। लड़का यमुनापार क्षेत्र एक फैक्ट्री में काम करता है। 22 फरवरी को छात्रा घर से ट्यूशन पड़ने के लिए निकली थी। युवक बहला कर उसे अपने साथ ले गया। उसने सिकंदरा एरिया में अपने एक दोस्त के यहां पर रखा।

साथियों ने किया बलात्कार

लखनपुर में जिसके यहां छात्रा को छोड़ा वहां दूसरा युवक आया और उसे दूसरे स्थान पर ले गया। यहां पर तीसरा युवक आया और उसे तीसरे स्थान पर ले गया। यहां पर उसके साथ गलत काम किया गया। इधर छात्रा के परिजनों ने पुलिस में बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो मामला उजागर हुआ।

बलात्कार में हुआ मुकदमा दर्ज

परिजनों ने इस संबंध में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर साथी के खिलाफ बहला-फुसला कर व बलात्कार की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस छात्रा का मेडीकल करा रही है।

बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो

थाना छत्ता एरिया में एक महिला के घर उसके पति के दोस्त का आना जाना था। दोस्त की पत्नी की मौत हो चुकी थी। जनवरी में पति का दोस्त घर पर आया। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। वह अपने साथ प्रसाद लाया था। महिला को प्रसाद खिलाया तो वह बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो खुद को नग्नावस्था में पाया। महिला का आरोप था कि पति के दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया है। साथ ही उसने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसने महिला से उसकी पत्नी बनकर रहने को कहा। आरोपी ने धमकी दी कि यदि शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। धमकी के बाद से महिला दहशत में है। उसने पुलिस से शिकायत की है।

Posted By: Inextlive