JAMSHEDPUR: पीपुल्स अकादमी उच्च विद्यालय में क्ब्भ् हाई स्कूलों के प्रिंसिपल्स के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें हाई स्कूलों के स्टूडेंट्स के सीखने की क्षमता विकसित करने के गुर बताए गए। वर्कशॉप सोमवार की सुबह क्0 बजे से शुरू हुआ। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आरकेपी सिंह ने कहा कि बच्चों की सीखने की क्षमता का सतत मूल्यांकन जरूरी है। इसके लिए छात्रों की प्रगति का चार्ट बनाकर मूल्यांकन करते रहें। उन्होंने कमजोर छात्रों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत बताई।

शैक्षणिक विकास में योगदान दें

स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी सोच बदलें और सकारात्मक पहल करते हुए जिले के शैक्षणिक विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने बच्चों के मनोविज्ञान के समझने पर बल दिया। व्यवहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपचरात्मक शिक्षण विकसित किया जा सकता है। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में विवेकानंद दरिपा, अभय चौधरी और सहायक अभियंता मो। शकील उपस्थित थे।

भवन निर्माण की जानकारी ली

कार्यशाला में वित्तीय वर्ष ख्0क्फ्-क्ब् में स्वीकृत हाई स्कूल भवनों के निर्माण की जानकारी ली गई। इसमें लक्ष्मीनगर उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यहां भवन बनना संभव नहीं है। बोड़ाम आदिवासी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि यहां विद्यालय भवन में अड़चने आ रही हैं। जमीन के कागजात के बहाने काम को रुकवा दिया गया है। यहां भी भवन बनने की संभावना कम है। शिक्षा विभाग की ओर से इन उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भवन निर्माण की राशि को वापस करने को कहा गया है।

Posted By: Inextlive