आई एक्सक्लूसिव

- एडमिशन होने वाले हैं शुरू, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र को लेकर स्कूल पहले ही कर रहे अलर्ट

- नहीं चलेगा ताजा प्रमाण पत्र, नहीं कर सकेंगे गड़बड़ी

Meerut। नए साल में नौनिहालों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए पेरेंट्स तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं स्कूलों ने भी पेरेंट्स को भी अलर्ट करना शुरू कर दिया है। पेरेंट्स को आधार कार्ड के बारे में व जन्म प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी देनी शुरु कर दी है। पेरेंट्स भी बच्चों के आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने लगे हैं, वहीं कुछ स्कूलों को भी डिटेल सौंपी जा रही है।

नहीं चलेगा ताजा प्रमाणपत्र

छोटी क्लासेज में दाखिला के लिए हर साल परिजनों को जन्मप्रमाण पत्र को लेकर परेशान होना पड़ता है। शहर के तमाम बड़े स्कूलों में दाखिले से कुछ महीने पहले बनवाए जाने वाले जन्म प्रमाण पत्र को स्वीकार करना बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में परिजनों दाखिला पाने के लिए बच्चों की उम्र घटा या बढ़ाकर नया जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेते थे। इसे रोकने के लिए स्कूलों ने बच्चों के जन्म से तीन महीने के भीतर नगर निमम से बनवाए गए जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता कर दी है।

जुटा रहे डिटेल

स्कूलों ने आधार कार्ड के लिए पेरेंट्स को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। कुछ स्कूलों ने अपने यहां के स्टूडेंट्स के आधार कार्ड व उनसे संबंधित डिटेल जुटानी शुरू कर दी है। वहीं नए एडमिशन लेने वाले स्टूडेंटस के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अभी पेरेंट्स के पास भी आधार कार्ड के लिए समय है तो वो अप्लाई करने में जुट गए हैं।

क्या कहते हैं स्कूल्स

पेरेंटस से आधार कार्ड के बारे में डिटेल्स मांगी जा रही है। जिसके पास आधार कार्ड नही हैं उनके बारे में जानकारी ली जा रही है, ताकि उनकी हेल्प की जा सकें।

एचएम राउत, प्रिंसिपल, दीवान पब्लिक स्कूल

एडमिशन के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है, इसके बारे में पहले से ही पेरेंट्स को बताया जा रहा है। इसके साथ ही पेरेंट्स को आधार कार्ड के लिए अलर्ट किया जा रहा है।

मधु सिरोही, प्रिंसिपल, एमपीजीएस

आधार कार्ड के लिए पेरेंट्स को जानकारी दी जा रही है, इसके साथ ही एडमिशन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है।

कपिल सूद, प्रिंसिपल, गुरु तेग बहादुर स्कूल

क्या कहते हैं पेरेंट्स

आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर चुके हैं, इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र भी है। बस अच्छे स्कूल की तलाश है।

एनी, पेरेंट्स

अभी तो स्कूलों से जानकारी ले रहे हैं कि एडमिशन के लिए क्या डिटेल्स व डॉक्यूमेंट चाहिए।

किरण, पेरेंट्स

एडमिशन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए पहले से ही पता किया जा रहा है। इसके साथ ही आधार कार्ड के लिए भी अप्लाई किया है।

रिचा, पेरेंट्स

Posted By: Inextlive