- निगम ने 10 डंपर लिए किराए पर - 20 बड़े कूड़ा वाहन हैं निगम के पास DEHRADUN: एक दिसंबर से शहर का सारा कूड़ा शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में गिराया जाना है, इसे लेकर नगर निगम लगातार कसरत में जुटा है। निगम ने शहर का कूड़ा शीशमबाड़ा ले जाने के लिए क्0 डंपर भी किराए पर ले लिए हैं। इसके अलावा ख्0 कूड़ा वाहन निगम के पास अपने हैं जो रोजाना शहर का कूड़ा शीशमबाड़ा पहुंचाएंगे। कारगी में बनेगा कूड़ा स्टेशन शहर से डोर टू डोर उठने वाला कूड़ा शीशमबाड़ा भेजने के लिए पहले कारगी लाया जाएगा, यहां पर कूड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम के पास ब्भ् छोटे वाहन हैं, जो शीशमबाड़ा नहीं जाएंगे। कारगी में इन छोटे वाहनों का कूड़ा बड़े वाहन में शिफ्ट किया जाएगा और इसे शीशमबाड़ा भेजा जाएगा। कारगी के अलावा बाद में देहराखास और गोविंदगढ़ में भी कूड़ा स्टेशन बनाए जाएंगे। शहर में रोज फ्भ्0 मी.टन कूड़ा निगम से मिली जानकारी के मुताबिक निगम क्षेत्र में करीब एक लाख बीस हजार घर व पांच हजार कॉमर्शियल हाउस हैं। इन घरों से हर रोज करीब साढ़े तीन सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। ------------ शहर के कूड़ा शीशमबाड़ा पहुंचाने के लिए दस डंपर किराए पर लिये गये हैं। इसके अलावा निगम के ख्0 वाहन भी कूड़े को प्लांट तक पहुंचाने का काम करेंगे। विनोद चमोली, मेयर, नगर निगम।

Posted By: Inextlive