स्कूलों के संचालन के लिए होगी रणनीति तैयार

प्राइमरी में टीचर्स, माध्यमिक में प्रिंसिपल्स और कर्मचारियों की दर्ज होगी हाजिरी

Meerut। सीएम आदित्यनाथ योगी के निर्देशों के बाद आज सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल रि-ओपन होंगे। इस दौरान स्कूलों में प्रिंसिपल्स, कर्मचारियों और टीचर्स को स्कूलों में पहुंचना होगा। इसके अलावा स्कूलों के संचालन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

माध्यमिक में जाएंगे प्रिंसिपल्स

डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि यूपी बोर्ड के सभी स्कूल आज से शुरु होंगे। इस दौरान सिर्फ प्रिंसिपल्स व कर्मचारियों को जाना होगा। एक जुलाई से पहले स्कूलों में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था को दुरूस्त करवाना होगा।

टीचर्स का जाना भी अनिवार्य

एबीएसए सूर्यकांत गिरि ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में टीचर्स को भी आज से ही स्कूलों में हाजिरी लगानी होगी। स्कूलों के संचालन को लेकर मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्कूलों में की व्यवस्थाओं को भी दुरूस्त किया जाएगा। जबकि एक जुलाई से बच्चों के लिए क्लासेज लगाई जाएंगी।

Posted By: Inextlive