\patna@inext.co.in

PATNA(16 Sept):

राजधानी के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा खतरे में है। हाई सिक्योरिटी जोन बिहार म्यूजियम में सेंधमारी कर सीक्रेट फाइल गायब हो गई है। इससे म्यूजियम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। हाई प्रोफाइल मामले में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में सरकार ने एक्शन तो ले लिया है लेकिन सीक्रेट फाइल किसने गायब की उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। म्यूजियम के एक कर्मचारी ने बताया कि मामला का खुलासा हुआ तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

सूत्र बताते हैं कि शहर के सबसे प्राइम लोकेशन पर बने बिहार म्यूजियम से जुड़े अहम प्रोजेक्ट और इससे जुडे़ लोगों से संबंधित गायब फाइल को सीएम नीतीश कुमार की छवि को प्रभावित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए जांच अधिकारी भी गंभीरता से पड़ताल में जुटे हैं।

- शुरू से ही विवादों में रहा है म्यूजियम

बिहार म्यूजियम अपने स्थापना काल से विवाद में रहा है। कभी नियुक्ति को लेकर तो कभी अधिकारियों के इस्तीफे को लेकर। मगर इसबार मामला कुछ अलग है। म्यूजियम की सीक्रेट फाइल फाइल गायब होने के बाद बिहार म्यूजियम प्रशासन ने 3 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराया है। जिसकी जांच अभी चल रही है। इस संबंध दैनिक जागरण आई नेक्स्ट म्यूजियम के आला अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वे सही जवाब देने बचते रहे। नाम न छापने की शर्त पर कला संस्कृति विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि कर्मचारियों को बदनाम करने के लिए किसी ने फाइल गायब करा दी है। जिस वजह म्यूजियम की बदनामी हो रही है। विवादों की अगर बात करें तो म्यूजियम की लाइब्रेरियन आकांक्षा को म्यूजियम प्रशासन ने निकाल दिया था। कोर्ट ने आकांक्षा के पक्ष में फैसला दिया। उप निदेशक सुनील कुमार का मामला कोट में विचाराधीन हैं। वहीं, म्यूजियम प्रशासन से तंग आकर आईटी मैनेजर कविता कुमारी ने इस्तीफा दे दिया।

-सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

बिहार म्यूजियम से गोपनीय फाइल गायब होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। म्यूजियम प्रशासन अगर अपनी गोपनीय फाइल को सुरक्षित नहीं रख पा रहा है तो म्यूजियम में रखे बहुमूल्य धरोहर कैसे सुरक्षित रहेंगे?

वर्जन

एफआईआर के संबंध में अभी मैं कोई जानकारी नहीं दे सकता हूं। अभी मैं दिल्ली में हूं। पटना आने के बाद इस संबंध में बात करूंगा।

- एमडी यूसूफ, डायरेक्टर बिहार म्यूजियम

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

- रविशंकर, एसएचओ कोतावाली

-----------------

-517 करोड़ की लागत से बना बिहार म्यूजियम विवादों से घिरा रहा है।

-3

लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है।

Posted By: Inextlive