ब्रिटेन की महारानी बकिंघम पैलेस में रहती है। बकिंघम पैलेस दुनिया में सबसे महंगे घरों में से एक है। महारानी एलिजाबेथ द्वतीय ने एक बकिंघम पैलेस में एक बड़े बदलाव का फैसला किया है। महल दिन पर दिन जर्जर होता जा रहा है। 1950 के बाद महल में कोई रिफर्निश का काम नही हुआ। अब उसे एक नया रूप देने की सख्‍त जरूरत है। इस आलीशान महल के पुनार्निमाण में दस साल से ब्रिटेन करदाताओं द्वारा जमा हुए 456 मिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे। हम आप को आज महारानी के सरकारी और निजी आवासों से रूबरू करवाएंगे।


2- किंग जॉर्ज पंचम ने 19वीं शताब्दी में महल को और भी खूबसूरत बनाया। महल के स्टेट रूम ट्रंप टॉवर से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। इस फोटो में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जॉली को क्वीन सम्मानित कर रही हैं। यहां पर थ्रोन रुम, म्यूजिक रूम और पिक्चर गैलरी भी है। जहां वेरमीर की खुबसूरत कलाकारी रखी हुई है। महल में 40 एकड़ में फैल हुआ एक स्वीमिंग पूल भी है। महल में स्थित क्वीन्स गैलरी में एक बार में 450 पेंटिग्स की एग्जीबिशन लगाई जाती है।


4- विंडसर कैसल रानी का अधिकारिक निवास स्थान है। यहां पर कुछ सगाई के कार्यक्रम भी आयोजिक किए जाते हैं पर वो सभी राजपरिवार से ही होते हैं। इस जगह पर तनाव खुद ब खुद खत्म हो जाता है। ईस्टर के दौरान वहां पर रॉयल स्कॉट और गार्टर सेवा के लिए रहता है। महल अपने शानदार अपार्टमेंट और जॉर्जियाई शैली द्वारा बनाए गए कुछ महत्वपूर्ण चीजों के लिए मशहूर है। यहां पर सोने के पानी द्वारा तैयार किया गया एक कमरा है। जिसमें अमूल्य और प्रचीन वस्तुओं को रखा जाता है।

6- क्वीन के अधिकारिक आवासों में से एक स्कॉटिक रेजीडेंस भी है जिसे होलीरोड हाउस के नाम से जाना जाता है। यह रॉयल माइल के अंत में इडेनबर्ग में स्थित है। यह स्थान 16वीं शताब्दी में स्कॉटिश राजाओं का घर हुआ करता था। हाल ही में इसे स्कॉट क्वीन मैरी को भी शामिल किया गया है। 16वीं शताब्दी में स्कॉटलैंड के राजा जेम्स चतुर्थ ने इसे एक महल में परिवर्तित कर दिया। इससे पहले स्कॉटलैंड के राजा जेम्स वी और बाद में राजा यूनाइटेड किंगडम के क्वींस द्वारा जोड़ा गया। 8- स्कॉटलैंड में बेलमोरल कैसल भी रानी के सरकारी घरों में से एक है। क्वीन अक्सर यहां पर अपनी छुट्टियां मनाने जाती है। यह क्वीन की पर्सनल प्रॉपर्टी है। बेलमोरल एक शाही घर है जिसमें 1852 में तैयार किया गया था। इसे प्रिंस एलबर्ट ने एक्वायर किया था। बेलमोरल 50 हजार स्क्वायर फुट में फैला हुआ विशाल महल है। इस महल को पारंपरिक सेलेडोनियन तरीके से सजाया गया है।

10- ब्रिटेन की रानी के कई घरों में से एक घर नार्थन आयरलैंड में भी स्थित है। इस घर का नाम हिल्सबर्ग कैसल है। रानी अपनी अधिकारिक मीटिंग करने ही यहां पर आती हैं। इसे 18वीं शताब्दी में विल्स हिल के द्वारा बनवाया गया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra