मुंबई बम धमाकों के दोषी याक़ूब मेमन को दी गई फांसी को देखते हुए मुंबई में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।


किसी भी परिस्थिति को संभालने के लिए मुंबई में संवेदनशील इलाकों में 35,000 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात हैं। पुलिस प्रशासन ने आज सारी छुट्टियां रद्द कर दी हैं।बुधवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल तथा मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लिया था।नागपुर में भी कड़ी सुरक्षामुंबई के साथ साथ नागपुर में भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई और नागपुर में अगले कुछ दिनों तक विशेष सुरक्षा इंतज़ाम रहेंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh