शादी के बाद इटली से इंडिया लौटे रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन की तैयारियां शुरु हो गई हैं। रणवीर-दीपिका ने वहां से वापस आ कर अब अपने रिसेप्शन की तैयारियां शुरु कर दी हैं। यहां देखें दीपिका के बेंगलुरु वाले घर की सजावट की वायरल तस्वीरें...


कानपुर। रणवीर-दीपिका हाल ही में शादी कर इटली से लौटे हैं और अपने गृह प्रवेश की रस्म पूरी की है। इन सबके बाद अब रणवीर-दीपिका अपने रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हैं। खबरों के मुताबिक कपल 21 नवंबर और 28 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देगा और फिर 1 दिसंबर को मुंबई में। फिलहाल बेंगलुरु में तो रिसेप्शन की तैयारियां शुरु हो गई हैं। दरअसल दीपिका दीपिका के घर के सजावट की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने रिसेप्शन के लिए 'द लीला पैलेस'' को चुना है। फिलहाल आप यहां देखें दीपिका के घर की सजावट।दीपिका-रणवीर बेंगलुरु को हुए रवाना
बेंगलुरु से कपल की दीपिका के घर की सजावट की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं अपनी गृह प्रवेश सेरेमनी के बाद दीपिका-रणवीर बेंगलुरु को अपने रिसेप्शन के लिए रवाना हो गए। दीपिका-रणवीर मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 20 नवंबर को बैंगलुरु रवाना हुए हैं। बैंगलुरु रवाना होते वक्त रणवीर-दीपिका ने व्हाइट कलर के कपडे़ पहन रखे थे। रणवीर ने एक ओर व्हाइट कुर्ता-पाजामा के साथ प्रिंटेड सदरी पहनी थी। वहीं दीपिका ने व्हाइट सूट पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे के साथ पोज भी दिए।इस तरह किया था गृह प्रवेशदीपिका-रणवीर ने इटली से भारत ट्रडिशनल अवतार में एंट्री ली। एक ओर रणवीर सिंह ने व्हाइट कुर्ता-पाजामा के साथ पिंक कलर की प्रिंटेड सदरी पहनी थी। वहीं दीपिका ने भी व्हाइट सूट पर रेड कलर का दुपट्टा ओढ़ रखा था। दोनों एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे रणवीर सिंह के घर पहुंचे जहां नई नवेली दुल्हन दीपिका का गृह प्रवेश हुआ। कपल की शादी की शानदार तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया भरा पडा़ है। वहीं फैंस को अब इनके रिसेप्शन की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।दुल्हनिया प्रियंका की फिल्म के इस गाने पर थिरकेंगे निक, जानें इनकी संगीत सेरेमनी की सभी डिटेलतस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश, पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

Posted By: Vandana Sharma