आज सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे और बाॅलीवुड के फेमस स्टार किड तैमूर अली खान का दूसरा जन्मदिन है। उनके सेकंड बर्थडे को सैफ-करीना कुछ इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें...


कानपुर। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का ये दूसरा बर्थडे है। तैमूर का बर्थडे मनाने के लिए कपल इन दिनों साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं। वहां से आई कपल की तैमूर के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में सैफ और करीना बड़े ही कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं हालांकि उनके साथ कोई करीबी नहीं नजर नहीं आ रहा है। ये सब देख कर तो यही लग रहा है कि कपल ने इस बार तैमूर का बर्थडे अकेले में सेलिब्रेट करने का तय किया था। वहीं नन्हें तैमूर वहां कई नई चीजें सीखते नजर आ रहे हैं। जानें नन्हें तैमूर विदेश में रह कर आखिर क्या-क्या सीख रहे हैं।तैमूर ने सीखी ये चीजें
तैमूर एक तस्वीर में अपने माता-पिता संग समुंद्र किनारे रेत पर बैठे दिख रहे हैं। खान फैमिली इस तस्वीर में काफी कूल नजर आ रही है। वहीं तैमूर के आस-पास रेत से घर बनाने के खिलौने दिख रहे हैं। वहां कई कलरफुल छोटी-छोटी बोल्टी के साथ स्कूप टूल भी है। ये सब सामान देख कर तो यही लग रहा है कि तैमूर मम्मी-पापा के साथ साउथ अफ्रीका के एक बीच पर रेत का घर बनाना सीख रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में खान फैमिली का अलग ही टशन देखने को मिल रहा है। सैफ ने व्हाइट कलर की पैंट के साथ स्काई ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी है। करीना भी व्हाइट कलर की कैजुअल गाउन में काफी खूबसूरत लग रही हैं। कपल ने प्लान किया जूनियर तैमूर कुछ महीनों पहले ही ये खबर सामने आई थी की कपल तैमूर के बाद एक और बेबी प्लान कर रहा है। सैफ और करीना ने मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर के जन्म के वक्त एक इंटरव्यू में बताया था कि वो तैमूर के बाद एक और बेबी प्लान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो तैमूर का दूसरे जन्मदिन हो जाने पर ही अब सेकंड बेबी के बारे में कुछ सोचेंगे। हालांकि अब कपल इस बारे में क्या सोच रहा है इसे लेकर तो कुछ कहा नहीं जा सकता पर तैमूर का सेकंड बर्थडे तो आ ही गया है।तैमूर ही नहीं ये हैं बाॅलीवुड के फेमस किड्स, जिन्हें बिना कुछ किए ही मां-बाप के बराबर स्टारडम मिल रहा


नेहा-अंगद के घर आई नन्हीं परी की पहली झलक इंतजार, देखें इन स्टार किड्स की फर्स्ट पिक

Posted By: Vandana Sharma