टीवी की चर्चित जोडी़ प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 11 अक्टूबर को सगाई करने के बाद 12 अक्टूबर को एक सूत्र में बंध कर सात फेरे ले लिए। यहां देखें इनकी शादी की खूबसूरत तसवीरें...

कानपुर। 12 अक्टूबर के दिन प्रिंस और युविका ने सालों से चल रहे अपने गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के रिश्ते को नाम दे दिया। एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। सात फेरे लेते वक्त दोनों का गठबंधन किया गया और दोनों फेरे लेने के लिए खडे़ हुए तो एक दूसरे का हाथ पकडे़ नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरों पर जिंदगी भर साथ रहने की खुशी नजर आई। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में काफी अच्छे लग रहे थे। एक ओर जहां प्रिंस ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी वहीं युविका ने रेड कलर का लहंगा पहन रखा था। मालूम हो कि इनकी शादी में क्रिकेट जगत की चर्चित हस्ति इरफान पठान भी मौजूद रहे।

मेंहदी में प्रिंस-युविका लगे क्यूट
टीवी की इस जानी मानी जोडी़ प्रिंस और युविका ने शादी से एक दिन पहले ही मेंहदी, हल्दी और संगीत की रस्म पूरी की है। प्रिंस और युविका मेंहदी के दौरान क्यूट लग रहे थे। एक ओर प्रिंस ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी तो दूसरी ओर युविका ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा-चोली पहना था। मालूम हो की अंगूठी बदलते वक्त युविका प्रिंस को बडे़ प्यार से निहार रही थीं। दोनों एक टीवी रिएलिटी शो के दौरान एक दूसरे से मिले और इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिर दोनों एक दूसरे को कई साल तक डेट किए और अब शादी के बंधन में भी बंध गए।

View this post on InstagramThe 7 Phere ceremony of Prince & Yuvika's wedding.

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on Oct 12, 2018 at 10:04pm PDT


इस साल इन सेलीब्रिटीज ने भी की शादी
प्रिंस-युविका की शादी से पहले टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार हैं जिन्होंने या तो शादी कर ली है या फिर उसी की तैयारी में जुटे हैं। इस बॉलीवुड वेडिंग सीजन के चलते हाल ही में टीवी कलाकार एकता कौल और सुमित व्यास शादी के बंधन में बंधे। सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली। वहीं साउथ की एक्ट्रेस श्रिया सरण, सोनम कपूर और नेहा धूपिया ने भी अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ कर उससे शादी कर ली। वहीं दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका-निकक और रणबीर-आलिया की शादी की चर्चाएं बी टाउन में जोरों पर हैं। हालांकि इनकी शादी भी इसी साल होने की पूरी संभावना है।

View this post on Instagram

Watch Video 📹 : Prince & Yuvika perform a marriage ritual during their Phere ceremony @InstantBollywood

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on Oct 12, 2018 at 9:43pm PDT



तस्वीरें : युविका के हाथों पर चढी़ प्रिंस के नाम की मेंहदी, अंगूठी बदलते वक्त दिया ये क्यूट रिएक्शन

युविका चौधरी को दुल्हन के लिबास में देख खुद को रोक नहीं पाए प्रिंस, प्रपोज करने पर मिला ये रिएक्शन

 

 

Posted By: Vandana Sharma