हम सभी ने अपने आसपास तमाम दिव्‍यांग लोगों को व्‍हील चेयर पर चलते हुए देखा ही होगा। उन्‍हें देखकर भले ही हमें उनकी कंडीशन पर अफसोस होता हो फिर तमाम सुविधाओं के दौर में उन्‍हें भी नॉर्मल लोगों की तरह लाइफ जीने का पूरा मौका मिल ही जाता है। अब अगर कोई जानवर दिव्‍यांग हो तो वो कैसे चल फिर पाएगा। इस बारे में सोचने वाला शायद ही कोई हो लेकिन जनाब कुछ लोग हैं जो ऐसे जानवरों के लिए भी बहुत कुछ कर रहे हैं। साथ ही उन्‍हें भी नॉर्मल जानवरो की तरह चलने फिरने के काबिल बना रहे हैं। हम आपको दिखा रहे हैं ऐसे ही कुछ जानवर जो इंसानो की तरह व्‍हीलचेयर पर चलते हैं और अपनी लाइफ को आसानी से जीते हैं।


ईथेल- खरगोश:
इस क्यूट व्हाइट खरगोश को अपने जन्म के समय से ही रीढ़ की बीमारी थी। इस कारण वो अपने पिछले पैरों को महसूस भी नहीं कर पाता था। इसके मालिक ने Ethel की लाइफ को बेहतर बनाने के लिए उसे सिर्फ एक व्हीलचेयर नहीं दी बल्िक उसकी बैकबोन को सपोर्ट देने वाला सिस्टम भी साथ में जोड़ दिया। इस स्पेशल व्हीलचेयर का फायदा यह हुआ कि अब ईथेल न सिर्फ चल सकता है बल्िक अपने पैरों को महसूस भी कर सकता है।


होल्ली 'ऊँट':
दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला ऊँट Holli प्रीमेच्योर पैदा हुई थी। यह मादा ऊँट कुछ बड़ी हुई थी कि एक बार कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में होल्ली की बैकबोन डैमेज हो गई। इसके बाद लकवे के कारण उसका चलना फिरना मुश्किल हो गया। इसकी केयरटेकर जुमवाल्ट ने हार नहीं मानी और एक्यूप्रेशर से लेकर तमाम थेरेपी यूज करने के बाद उसके लिए यह व्हीलचेयर बना दी। अब होल्ली मजे से चल फिरकर कहीं भी जा सकती है।


फ्रोस्टी- बकरी:
यह छोटी सी स्नो गोट यानि बकरी अपने जन्म से ही ऐसी बीमारी से ग्रसित थी कि वो अपनी पिछली टांगे हिला भी नहीं सकती थी। उसकी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकाला गया इस कस्टम व्हीलचेयर से। नन्हीं सी उम्र में Frostie अपनी हिम्मत और व्हीलचेयर के दम पर जिंदगी को आराम से जी पा रही है।


रूजर- घोड़ा:
नन्हां रूजर एक अजीब बीमारी के कारण जन्म से चल फिर नहीं सकता था। फिर उसे मिली एक शानदार व्हीलचेयर। अपनी इस खास व्हीलचेयर में फिट होकर और पैरों में शूज पहनकर Roozer Brewz शानदार स्पीड में दौड़ सकता है।


रूजवेल्ट- कुत्ता:
जन्म से खराब अगले पैरों के कारण Roosevelt अपने पिछले पैरों के सहारे कुछ दूर तक ही घिसट पाता था। फिर उसकी जिंदगी बदल दी एक खास व्हीलचेयर ने। यह व्हीलचेयर रूजवेल्ट के अगले पैरों को सहारा देता है। जिससे अब यह नन्हां सा डॉगी खूब जमकर दौड़ लगाता है। Image source

 

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra