बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की शुरुआत हो चुकी है। 8 मई को शादी के बंधन में बंधने से पहले सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सोनम अपने परिवार और कजिन जाह्नवी खुशी अंशुला के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। यहां जानें सोनम कपूर की शादी से जुडी़ कई जानकरियां और देखें किन बॉलीवुड सेलेब्स ने सोनम की मेंहदी में आ कर उसे खास बना दिया।


कानपुर। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को बस अब एक ही दिन बचा है। शादी से पहले सोनम की मेंहदी की रस्म की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सोनम कपूर ने अपनी मेंहदी की रस्म में गाजरी गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का लंहगा पहना था। सोनम की मेंहदी के मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। - सोनम ने अपनी मेंहदी के फंग्शन में जिस कलर का लंहगा पहना है, उसी से मिलता जुलते कलर का सूट आनंद ने भी पहना है। दोनों ने गाजरी कलर के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रख कर मैचिंग कपडो़ का चयन किया है। बता दें की सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे को दो साल से डेट कर रहे हैं।


- सोनम की मेंहदी सेरेमनी में उनकी सारी कजिन बहने और भाई मौजूद रहे। जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और रिया कपूर सहित अर्जुन कपूर भी पहुंचे। पापा अनिल कपूर और सोनम के चाचा संजय कपूर भी मेंहदी सेरेमनी में मस्ती के मूड में नजर आए।

- सोनम की मेंहदी सेरेमनी में बॉलीवुड से करण जौहर, रानी मुखर्जी, डिजाइनर कुनाल रावल और अर्जुन कपूर दिखे। दुबई से सोनम के कजन मोहित मारवाह भी दिखे। बता दें श्रीदेवी निधन से पहले आखिरी बार मोहित की शादी में ही नजर आई थीं। - श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी सोनम की मेंहदी सेरेमनी में नजर आए। सिद्धांत कपूर ने सोनम के पैरों के पास बैठे हुए खुद की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही मेंहदी में वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवान रिचर्ड्स भी दिखे। - सोनम की मेंहदी में एक तस्वीर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर की जिसमें वो जाह्नवी, खुशी और अंशुला कपूर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर करण जौहर ने सफेद कुर्ता और पैंट पहन रखा था। - मौके पर रानी मुखर्जी भी दिखीं। रानी ने वाइट टॉप के साथ वाइट पैंट पहनी है। - जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पिता बोनी कपूर भी सोनम की मेंहदी सेरेमनी में पहुंचे।

काला हिरण शिकार मामला : सलमान खान सोनम की शादी में शामिल होंगे या नहीं, 7 मई को जोधपुर में सुनवाई


इस शख्स की वजह से सोनम और आनंद की हुई थी पहली मुलाकात, जानें कैसे हुई इनकी लव स्टोरी की शुरुआत

Posted By: Vandana Sharma