बॉलीवुड की पॉपुलर एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्‍ड बनने से लेकर बॉलीवुड और फिर अमेरिकन टीवी इंडस्‍ट्री और हॉलीवुड में अपनी सफलता के ऐसे झंडे गाड़े हैं कि उन्‍हें देखकर देश की तमाम लड़कियां और लड़के उन्‍हें अपना रोल मॉडल मानने लगे हैं। प्रियंका से पहले कोई भी बॉलीवुड एक्‍टर अमेरिकन टीवी और फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ऐसा कमाल नहीं दिखा पाया है। अगर आपको लगता है कि आप ही प्रियंका चोपड़ा के दीवाने हैं तो ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है। अमेरिका के मिशिगन स्‍टेट की 7वें क्‍लास की एक स्‍कूल स्‍टूडेंट ने जब प्रियंका चोपड़ा पर अपना शानदार स्‍कूल प्रोजेक्‍ट बनाया तो उसका वीडियो देख खुद प्रियंका चोपड़ा और तमाम लोग इतने इमोशनल हो गए कि उसे बयान करना मुश्‍किल है।

अमेरिका के मिशिगन राज्य के Detroit शहर के ऑर्किड लेक मिडिल स्कूल में क्लास 7 में पढ़ने वाली इंडो अमेरिकन गर्ल स्टूडेंट प्रिया शाह ने रिसेंटली इंटरनेट पर अपने क्लास प्रोजेक्ट का वीडियो अपलोड किया है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है करीब 15 मिनट का यह प्रजेंटेशन वीडियो प्रियंका चोपड़ा की लाइफ और सक्सेस स्टोरी पर बेस्ड है। प्रिया ने इस प्रजेंटेशन के दौरान उनकी स्कूलिंग से लेकर मिस वर्ल्ड बनने और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के उनके शानदार सफर को बेहतरीन तरीके से बोलकर पेश किया है।


प्रियंका की लाइफ, करियर और सक्सेस पर बना यह प्रोजेक्ट वीडियो देखकर और क्या बोले सोशल मीडिया यूजर देखें जरा।


अमेरिका की रहने वाली प्रिया शाह ने प्रियंका पर जो शानदार प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन दिया और जिसे देखकर इतने सारे लोग इमोशनल हो गए। उसमे कुछ तो खास होगा। आइए देखें प्रिया की यह प्रजेंटेशन वीडियो।

 

 

 

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra