-एक महीने का शेड्यूल पुलिस ने किया तैयार

-1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शहर में ट्रेनिंग

BAREILLY: महिलाओं की सेफ्टी के लिए पुलिस आत्मरक्षा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस की टीमें स्कूल-कॉलेज में जाकर ग‌र्ल्स को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देगी और उन्हें पुलिस से मदद के बारे में बताया जाएगा। पुलिस ने फ‌र्स्ट फेज में सिटी के स्कूलों में ट्रेनिंग देने की तैयारी की है। किस स्कूल में कौन सी टीम जाएगी, इसकी सभी थानों को लिस्ट भेज दी गई है। सबसे पहले टीम द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज में जाएगी। प्रत्येक थाने को सप्ताह में दो स्कूलों में ट्रेनिंग देनी होगी।

कराटे व स्प्रे के बारे में अवेयर

ग‌र्ल्स और महिलाओं के साथ अक्सर छेड़छाड़ और रेप की वारदातें सामने आती हैं। कई बार ग‌र्ल्स अपने साथ होने वाली वारदात को शर्म व डर के चलते किसी से नहीं कह पाती हैं। इसी के चलते यूपी पुलिस के द्वारा सभी जिलों में आत्मरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूल में एक इंस्पेक्टर, एक लेडी एसआई और दो लेडी कॉन्सटेबल ट्रेनिंग के लिए जाएंगी। वह ग‌र्ल्स को जूडो-कराटे, पेपर स्प्रे, मिर्च पाउडर, जैसे अन्य के उपयोग के बारे में अवेयर करेंगी। इसके अलावा उन्हें यूपी 100, वूमेन पावर लाइन व अन्य महिला हेल्पलाइन व उनके यूज के बारे में जानकारी देंगे। उन्हें गुड व बैड टच के बारे में भी बताया जाएगा। उन्हें महिलाओं के लिए बने कानून के बारे में भी बताया जाएगा।

इन स्कूलों में ट्रेनिंग देंगी यह टीमें

2 अक्टूबर को द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े 8 बजे से महिला थाना इंचार्ज लोकेश शरण, लेडी कॉन्स्टेबल वंदना और अंशू

3 अक्टूबर को मैथोडिस्ट कन्या इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े 7 बजे से डीसीआरबी प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश दत्त जोशी, लेडी एसआई सुमन देवी और कॉन्सटेबल अर्चना भट्ट

4 अक्टूबर को कुसुम कुमारी कन्या इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े 11 बजे से एचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर ईशाक हुसैन, एसआई सोनी खम्पा, कॉन्स्टेबल पिंकी सिंह

5 अक्टूबर को गायत्री कन्या हाई स्कूल में सुबह 8 बजे से महिला इंस्पेक्टर विजय सिरोही प्रभारी आशा ज्योति केंद्र, एसआई सविता सिंह और लेडी कॉन्सटेबल साधना और साक्षी

6 अक्टूबर को सुदेश भूषण कन्या इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे ईशाक हुसैन प्रभारी एएचटीयू, लेडी कॉन्स्टेबल सोनी खम्पा और पिंकी सिंह

8 अक्टूबर को आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज में पौने 8 बजे से महिला इंस्पेक्टर विजय सिरोही प्रभारी आशा ज्योति केंद्र, एसआई सविता सिंह और कॉन्स्टेबल साधना और साक्षी

9 अक्टूबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े 8 बजे से इंस्पेक्टर गणेश दत्त जोशी प्रभारी डीसीआरबी, लेडी एसआई सुमन देवी और कॉन्स्टेबल अर्चना भट्ट

11 अक्टूबर को राजकुमारी इंटर कॉलेज मढ़ीनाथ में सुबह 11 बजे से लोकेश शरण महिला थाना प्रभारी, कॉन्स्टेबल वंदना और अंशू

12 अक्टूबर को पुलिस मॉर्डन स्कूल में सुबह 8 बजे से गणेश दत्त जोशी, प्रभारी डीसीआरबी, एसआई सुमन देवी और कॉन्सटेबल अर्चना भट्ट

13 अक्टूबर को महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज में सुबह पौने 9 बजे से लोकेश शरण महिला थाना प्रभारी, कॉन्सटेबल वंदना और अंशू

15 अक्टूबर को राम प्यारी इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से महिला इंस्पेक्टर विजय सिरोही, प्रभारी आशा ज्योति केंद्र, एसआई सविता सिंह, कॉन्सटेबल साधना और साक्षी

ग‌र्ल्स और महिलाओं की सेफ्टी के लिए आत्मरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। एक महीने तक अभियान चलाया जाएगा। सबसे पहले सिटी और फिर रुरल एरिया के स्कूलों में जाकर पुलिस टीम ट्रेनिंग देगी।

सुभाष चंद गंगवार, एसपी ट्रैफिक

Posted By: Inextlive