जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के अंतर्गत विभागीय सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें विभाग के छात्र-छात्राओं ने मनोविज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयाें पर अपने पत्र प्रस्तुत किये। 'मनोविज्ञान का वर्तमान परिदृश्य' विषय पर आयोजित इस सेमिनार का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ। मोहम्मद फिरोज इब्राहीमी के उद्घाटन भाषण से हुआ। इसमें उन्होंने मनोविज्ञान के विस्तार और उसके बढ़ते हए उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की और विषय के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि और कला संकाय के इंचार्ज डॉ। इंद्रसेन सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने विषय के विस्तृत ज्ञान के लिये प्रेरित किया तथा बेहतर भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। विभाग के 18 छात्र-छात्राओं ने मनोविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। इस क्रम में स्वास्थ्य, मनोविज्ञान, संचार मनोविज्ञिान, पर्यावरण मनोविज्ञान जैसे शीर्षकों के अंतर्गत अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इन सभी प्रस्तुतियों के बाद वरिष्ठ शिक्षक डॉ। जकी अख्तर ने इन सभी की समीक्षा करके वक्तव्य प्रस्तुत किया। शिक्षक डॉ। उधम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शिक्षिका डॉ। सुहिना चटर्जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

रेडियो श्रोता संघ का वनभोज, प्रतियोगिताएं हुईं

जमशेदपुर : जमशेदपुर रेडियो श्रोता संघ का वनभोज मिलन गोष्ठी का आयोजन डिमना झील के किनारे हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब के 25 श्रोता परिवारों ने गीत, संगीत, क्विज, फन गेम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में गायक देवनंदन शर्मा, रवि भामरा, सुनील, नगेंद्र कर्मकार, रंजीत गाबरी, शब्बीर अहमद के साथ गायिका सुमिता मित्रा एवं सुतुलिका के मधुर स्वरों ने संगीतकार बी। कृष्णा राव एवं बापूजी का भरपुर साथ देते हुए वातावरण को संगीतमय कर दिया।

ग्रेजुएट की छात्राओं ने वनभोज में की मस्ती

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग की ओर से एक दिवसीय वनभोज का कांदरबेड़ा में आयोजित हुआ। वन भोज के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें विभाग की छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज की ओर से इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रीति सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से दीपिका, प्रीति, रितु रीमा, तरिश, संगीता, रेनू, अंकिता सहित कई छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।

Posted By: Inextlive