59वीं सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेलवे की टीम 264.5 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन रही। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में रविवार को संपन्न चैंपियनशिप में सर्विसेज की टीम 174 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। हरियाणा की टीम 88.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।


रांची (ब्यूरो)। गर्ल्स ग्रुप में रेलवे का दबदबा रहा। रेलवे की टीम 219.5 अंक के साथ विजेता रही। हरियाणा की टीम 45 अंकों के साथ दूसरे व पंजाब की टीम 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। ब्वॉयज ग्रुप में सर्विसेज की टीम 174 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। पंजाब की टीम 41 व एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) 40 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ब्वॉयज ग्रुप में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले एएफआइ के बैनर तले खेलने वाले तेजिंदरपाल सिंह तूर 1176 अंक व गर्ल्स ग्रुप में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली दुती चंद 1152 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट रही।दुती ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल


100 मीटर गर्ल्स दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली ओडि़शा की दुती चंद ने रविवार को अपना दूसरा स्वर्ण जीता। दुती ने 200 मीटर दौड़ 0:23.17 सेकेंड में पूरा की। वहीं गर्ल्स हैमर थ्रो में दिल्ली की रेखा सिंह ने 56.38 मीटर की दूरी नाप कर सोना अपने नाम किया। ब्वॉयज जेवलिन थ्रो में पंजाब के अर्शदीप सिंह ने 77.37 मीटर भाला फेंक कर सोना जीता।रिले में छाए हरियाणा के धावक

चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में हरियाणा की ब्वॉयज व गर्ल्स टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। ब्वॉयज ग्रुप में हरियाणा की टीम ने 3:08.51 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। जबकि गर्ल्स ग्रुप में हरियाणा की टीम ने 3:41.47 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।ranchi@inext.co.in

Posted By: Inextlive Desk