Sensex Today: बीएसई सेंसेक्स में आज 392 अंकों की गिरावट देखी गई। दिन की शुरुआत में यह 40 हजार अंक के पास खुला था मगर दिन खत्म होते-होते यह 40 हजार से नीचे गिरकर बंद हुआ।

कानपुर। Sensex Today शेयर बाजार में आज मुनाफा वसूली की वजह से सेंसेक्स में काफी उतार-चढ़ाव रहा। दोपहर तक जारी ट्रेडिंग में सेंसेक्स में एक भी बार उछाल नहीं देखा गया था। दिन की शुरुआत 40,194.89 अंक के साथ हुई और यह 39,760.39 तक गिर गया। हालांकि इसके बाद बीच-बीच में लिवाली की वजह से यह 40 हजार के पार जाने में कामयाब रहा। दोपहर में करीब पौने दो बजे यह ओपन मार्क को पार करके 40,255 तक पहुंचा।

392 अंकों तक गिरा सेंसेक्स

मार्केट खुलने के बाद सेसेंक्स में शुरुआती दो घंटों में तेजी से गिरावट देखी गई थी। सुबह 10 बजे यह 39,969 अंक तक था वहीं 11 बजे यह 39,925 तक पहुंच गया था। इसके बाद इसमें थोड़ी तेजी आई और 12 बजे तक यह 40 हजार के पार पहुंच चुका था। हालांकि दिन में करीब दो घंटे तक सेसेंक्स 40 हजार के नीचे रहा। इसके बाद दोपहर में 1:45 बजे यह सबसे हाईएस्ट प्वॉइंट 40,255.39 तक पहुंचा था। दिन के अंत में सेंसेक्स 39,888.96 अंकों के साथ बंद हुआ। इसमें 392.24 अंकों की गिरावट हुई।

कौन फायदे में कौन घाटे में

एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर के शेयर मुनाफे में रहे। जबकि दवा और ऑटो सेक्टर में जमकर मुनाफा वसूली हो रही। आज सबसे ज्यादा बढ़त एसबीआईएन को हुई जिसमें 0.51 परसेंट इजाफा देखा गया। वहीं दूसरे नंबर पर हिंदुस्तान लीवर रहा जिसमें 0.38 परसेंट बढ़ोतरी हुई। इसके बाद एचसीएल टेक में 0.23 परसेंट इजाफा हुआ। इसके अलावा एक्सिस बैंक भी अभी तक फायदे में रही। इसमें 0.12 परसेंट तक तेजी देखी गई, एशियन पेंट्स में 0.07 परसेंट बढ़ोतरी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.04 परसेंट तक मुनाफा रहा। हालांकि आज सबसे ज्यादा घाटा सनफार्मा का हुआ जो 3.60 परसेंट तक गिरा। वहीं मारुति में भी 2.73 परसेंट की गिरावट देखी गई। इसके अलावा एलटी में भी 2.49 परसेंट की कमी रही। वहीं हीरोमोटोकार्प में 1.99 परसेंट गिरावट रही।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari