September 2021 Vrat & Festival सितंबर महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। इस महीने हरतालिका तीज भगवान गणेश की विनायक चतुर्थी से लेकर पितृ पक्ष आदि हैं। यहां जानें कब पड़ेगा काैन सा व्रत त्योहार...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। September 2021 Vrat & Festival सितंबर यानी साल का नाैवां महीना शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर माह में हरतालिका तीज, भगवान गणेश की विनायक चतुर्थी, महालक्ष्मी व्रत, ऋषि पंचमी, विश्वकर्मा जयंती, जीवित्पुत्रिका व्रत, अनंत चाैदस जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे। इसके अलावा पितृ पक्ष भी इसी महीने में प्रारंभ होने जा रहा है। पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद कर उन्हें सम्मान प्रदान किया जाता है। इस दाैरान पितरों का श्राद्ध आदि किया जाता है।

सितंबर 2021 के व्रत एवं त्योहार

03 सितंबर
अजा एकादशी।

04 सितंबर
शनि प्रदोष।

05 सितंबर
मासिक शिवरात्रि।

07 सितंबर
भाद्रपद अमावस्या या पिठोरी अमावस्या। इसे कुशग्रहणी अमावस्या भी कहते हैं।

09 सितंबर
हरितालिका तीज।

10 सितंबर
गणेश चतुर्थी, गणेश प्रतिमा स्थापना।

11 सितंबर
ऋषि पंचमी।

12 सितंबर
स्क्ंद षष्ठी।

17 सितंबर
परिवर्तिनी एकादशी, कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा जयंती।

18 सितंबर
शनि प्रदोष व्रत।

19 सितंबर
अनंत चतुर्दशी, गणेश प्रतिमा विसर्जन।

20 सितंबर
भाद्रपद पूर्णिमा, पूर्णिमा श्राद्ध। श्राद्ध पक्ष प्रारंभ।

21 सितंबर
आश्विन मास प्रारंभ, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा।

24 सितंबर
संकष्टी चतुर्थी, महाभरणी श्राद्ध।

28 सितंबर
कालाष्टमी।
डिस्क्लेमर
('इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)

Posted By: Shweta Mishra