September Monthly Horoscope 2021 in Hindi: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् 'डॉ. त्रिलोकीनाथ' ने सितंबर 2021 का मासिक राशिफल विस्तारपूर्वक बताया है। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर पढ़ें अपना राशिफल और अपनी जिंदगी को बनाएं और भी बेहतर।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। September Monthly Horoscope 2021 : मेष (Aries) : इस माह इस राशि वालों के जातकों के लिए घरेलू सुख में वृद्धि का योग है। भूमि खरीदने, भवन निर्माण के कार्यों में गतिशीलता आयेगी। देनदारी भी सुखद रहेगी। लेन-देने की स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। क्रय-विक्रय में लाभ का योग है। व्यापार आदि में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस माह नये-नये संसाधनों एवं तकनीकी संसाधनों से जातक आगे बढ़ने में सफल होगा। दृढ़ इच्छा बलवती होगी। कठोर निर्णय लेने में जातक सफल होगा। कार्यों को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। कोई निर्माण कार्य चल रहा होगा तो उसके पूर्ण होने का समय इस माह में अनकूल रहेगा। सब मिलाकर यह माह शुभाशुभ साबित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का योग बनेगा। पढ़ाई-लिखाई में निरन्तर मन लगेगा। जातक नये शोध कार्यों से ख्याति प्राप्त कर सकता है।

वृष (Taurus) : इस माह संसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। सामान्य धन लाभ की स्थिति बनेगी। बिगड़े कार्य बन सकते है। जिससे जातक के कई कार्य पटरी पर आ सकते है। बौद्धिक श्रम की अधिकता हो सकती है। सूझ-बूझ से जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। राहु के कारण थोड़ा भ्रम एवं कार्यों में व्यवधान की स्थिति रहेगी लेकिन निरन्तर सूझ-बूझ एवं परिश्रम से जातक अपने कार्यों को अनुकूल बना सकता है। जिससे बिगड़े कार्य बनेगें और व्यापार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह परिश्रम से आगे बढ़ने वाला होगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए, विद्यार्थी निरन्तर क्रियाशील बने रहें।

मिथुन (Gemini) : संतान एवं पत्नि से जातक को सहयोग मिलेगा और बड़े धनार्जन की स्थिति बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हो सकता है। साहस एवं प्राकर्म से जमीन-जायजात एवं भवन का लाभ जातक को मिल सकता है। आर्थिक स्थितियों को जातक पटरी पर लाने में जातक सफल होगा। स्वास्थ्य लाभ भी जातक को मिलेगा। निर्णायक क्षमता का भी विकास होगा। अनावश्यक झंझटों एवं विवादों से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति जातक की आस्था बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट से लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) : व्यय की अधिकता रहेगी उसके अपेक्षा आय कम होगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वायु-विकार एवं पित्त रोग से कष्ट से रोग हो सकता है। मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ कार्य अधिकता से शरीर में शिथिलता आयेगी। जिससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। स्त्री एवं संतान से मतभेद एवं तनाव मिल सकता है। व्यापार में उन्नति के मार्ग में बाधा आयेगी इसलिए सोच-समझकर व्यापारिक गतिविधियों में आगे बढ़े। अध्यात्म एवं पूजा-पाठ में भी थोड़ी अरुचि बढ़ेगी। भाई-बंधुओं के प्रति प्रेम एवं अऩुराग बढ़ेगा।

सिंह (Leo) : इस माह मित्रों से अनावश्यक वाद-विवाद की स्थितियाँ बन सकती है। कार्यों में बाधा एवं तनाव की स्थिति रहेगी। धन व्यय एवं सुख-शांति में कमी आ सकती है जिससे मन अशांत हो सकता है। छोटी-छोटी परेशानियाँ जातक क घेर सकती है। धर्म कर्म में आस्था रखने से खराब ग्रहों का दान करने से परेशानियों में कमी आयेगी। और आर्थिक सुधार भी होगा। अधिकारियों से अवश्यक न उलझें नहीं तो बड़ी परेशानी में फंसने का योग है। व्यापारियों के लिए यह माह मध्यम फलदायी रहेगा। बाजार शेयर मार्केट में सावधानी से पैसा लगाये तभी धन की अनुकूलता बनी रहेगीं। विद्यार्थियों के लिए यह माह मानसिक उलझन के साथ पढ़ाई-लिखाई में सक्रिता बनाये रखने वाला समय है।

कन्या (Virgo) : इस माह आय की अपेक्षा ख्रर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इसलिए सोच-समझकर ही व्यापार में पैसा लगाये नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सुख की स्थितायाँ सामान्य रहेगी। शुभ कार्यों के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर नियन्त्रण रखें अनावश्यक क्रोधों से बचें नहीं तो बना कार्य बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन अशांत हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर अपनी बातों को रखें। मित्रों एवं सहयोगियों का थोड़ा सहयोग मिल सकता है। जिससे कार्य पटरी पर आ सकते है।

तुला (Libra) : इस माह जातक यदि सही दिशा में श्रम एवं परिश्रम करेगा तो उचित फल मिल सकता है लेकिन सावधानी कम होते ही उचित फल की हानि हो सकती है। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा इसलिए सावधानी बनाये रहें। स्वास्थ्य संबंधी भी कुछ परेशानियाँ रहेगीं। ऋण के लेन-देने से बचें नहीं तो तनाव मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों से मन खिन्न हो सकता है। आमदनी में भी बाधायें बनी रह सकती है लेकिन परिवार के दायित्वों की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। साहस एवं पराकर्म में थोड़ी कमी आ सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। सावधान रहें नहीं तो पद-प्रतिष्ठा में हानि की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह मित्रों के सहयोग से जातक की उन्नति का योग बन सकता है। यह माह कई मामलों में जातक के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और कई महत्वपूर्ण कार्य बनेगें या पटरी पर आयेगें लेकिन कुछ ग्रह ऐसे है जो कि दबाव बना सकते है। जातक का परिश्रम व्यर्थ हो सकता है सुख-शांति में बाधा का योग बन सकता है। बड़े लोगों की सलाह से कार्य करें जिससे जातक को प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों से भी सहयोग लें तो विषम परिस्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। पेट में दर्द एवं मरोड़ की स्थिति बन सकती है। घुटनों के दर्द से जातक परेशान हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से काम लेगा तो कार्य पटरी पर आयेगें। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। स्त्री एवं संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यापार आदि की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। ईश्वर आराधना करें सब स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

धनु (Sagittarius) : इस माह पारिवारिक संपत्ति के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। बटवारे की यदि स्थिति बने तो सोच-समझकर ही निर्णय लें। कोई नया कार्य प्रारम्भ न करें नहीं तो रुकावटें आ सकती है। पड़ोसियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें वरना अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन में उत्साहजनक वृद्धि होगी। जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अनावश्यक क्रोध से बचें। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। गुरुजनों एवं संतजनों की सेवा से अभिष्ट सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है।व्यापारियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

मकर (Capricorn) : इस माह यात्रा करने से बचें नहीं तो यात्रा में दुर्घटना के योग की संभावना बन सकती है। पारिवारिक क्लेश बढ़ने की भी स्थिति है। इसलिए सावधानी रखें। तृतीयेश केतु यद्यपि शुभ फलदायक है जो कि मान प्रतिष्ठा की वृद्धि करने में सहायक हो सकता है। सतकर्मों की भी वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पारिवारिक जनों का भी पूर्ण सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। परिश्रम से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। नई योजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। इस सप्ताह व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। व्यापारियों के लिए भी लगभग अनुकूल समय है।

कुंभ (Aquarius) : इस माह जातक का मन उत्साहित रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। शनि की साढ़े-साती का इस समय जातक पर शुभ प्रभाव रहेगा जिससे कोई बड़ा कार्य बन सकता है। मन में शांति आयेगी और अच्छे विचारों का उदय होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति की स्थिति बन सकती है। शारीरिक सुख, एवं सगे-संबंधियों का स्नेह मिल सकता है। व्यय पर नियन्त्रण रखें नहीं तो क्लेश मिल सकता है। स्वास्थ्य खराब रहने से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य पर निगाह बनाये रखें। व्यापारियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम से ही लाभ या धन की स्थिति अनुकूल बनाने वाला हो सकता है। पूँजी वहीं निवेश करें जहाँ से बड़े लाभ की स्थिति बनें।

मीन (Pisces) : यह माह जातक के लिए सुखद एवं प्रगतिशील माह हो सकता है। कारोबार में भी सामान्य से भी अधिक लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। कई बिगड़े हुए कार्य बनेगें या पटरी पर आयेगें। सातवें भाव का राहु थोड़ा दबाव बना सकता है जिसके कारण पारिवारिक लोगों से कष्ट मिल सकता है। इस माह में शुभ समाचारों में वृद्धि हो सकती है जिससे जातक उत्साहित हो सकता है। घर में किसी बड़े बुजुर्ग के विद्रोह के कारण स्थितियाँ दबावपूर्ण बन सकती है। अनावश्यक खर्च के कारण उलझनें बढ़ सकती है। कार्यों में सफलता का योग बनेगा। भाग्योन्नति के कारण जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है या किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का योग बन सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra