आप महान वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन के बारे में तो जानते ही होंगे। आप को ये भी पता होगा कि सैद्धांतिक भौतिकी के सिद्धांत के लिए उन्‍हें नोबल पुरस्‍कार भी मिला था। पर क्‍या आप ये जानते हैं कि हिंदुस्‍तान में हरियाणा के जींद इलाके के एक गांव में सात लड़कियों का आइंस्‍टीन से गहरा कनेक्‍शन है। नहीं पता ना चलिए हम बताते हैं गांव के स्‍कूल में पढ़ने वाली इन सात स्‍कूल छात्राओं का और इस महान वैज्ञानिक का क्‍या है रिश्‍ता।

जींद के एक गांव के स्कूल की हैं छात्रायें
हरियाणा के जींद के पास एक गांव है उझाना, यहीं पर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की नौंवी कक्षा में पढ़ती हैं सात लड़कियां प्राची, मोनिका, मनु, ईशा, पूजा, वंदना और प्रिया। इन लड़कियों का जिक्र इसलिए खास है क्योंकि उनका नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से एक खास कनेक्शन है। ये रिश्ता है एक हुनर का जो आइंस्टीन के पास भी था और अब इन लड़कियों के पास भी है। इस हुनर को इन्होंने आइंस्टीन की कहानी से प्रेरित होकर कड़ी प्रैक्टिस के बाद अपने जीवन में उतारा है। इस बात की शुरूआत इन के विज्ञान टीचर की दी गयी एक जानकारी के साथ शुरू होती है।
इस लड़के ने अपने खून से बनाई है नरेंद्र मोदी की पेंटिंग
दोनों हाथों से लिखने का हुनर
एक दिन स्कूल की नौंवी क्लास में विज्ञान के टीचर कुलदीप सिंह बच्चों को अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में बता रहे थे। कुलदीप सिंह हैं ने, जो स्कूल के हैड मास्टर भी छात्रों को बताया कि आइंस्टीन के पास उनके असीमित ज्ञान के साथ एक अनोखा हुनर भी था। ये हुनर था दोनों हाथों से लिखने की काबिलियत। आइंस्टीन ने ये योग्यता बहुत अभ्यास के बाद हासिल की थी। इस बात को जहां बाकी बच्चे क्लास के आम लेक्चर की तरह सुन कर भूल गए, वहीं सात छात्राओं ने इसे अपने दिल में रख लिया। ये सातों छात्रायें आपस में दोस्त थीं। इन सातों ने फैसला किया कि वो भी इस टैलेंट को हासिल करेंगी और अपने हैड मास्टर के गाइडेंस में इसके अभ्यास में जुट गयीं। इस घटना को छह महीने बीत चुके हैं और खेल ही खेल में ये लड़कियां अब अपने दायें और बायें दोनों हाथों से लिखने में माहिर हो गयी हैं।
लड़की से लड़का बना और अब हो गया प्रेग्नेंट

गिनीज बुक में लिखवाना है नाम
इन लड़कियों के इस कौशल की चर्चा आस पास के गांवों में भी हो रही है। गरीब किसान परिवारों की ये लड़कियां दोनों हाथों से दो अलग अलग भाषायें इस कमाल के साथ लिखती हैं कि पहचाना नामुमकिन है कि बायें हाथ से क्या लिया है और क्या दायें हाथ से लिखा गया है। इसीलिए परिवारों के सदस्य चाहते हैं कि इनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराये जायें।    
बेटे की चाह में 60 साल के 'अंग्रेज' ने 30 साल की पत्नी को बनाया 12 बच्चों की मां

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth