GORAKHPUR: जेल में उत्पात मचाने वाले सात बंदियों का गैर जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया है। जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। शासन की अनुमति पर शुक्रवार की रात बंदियों को कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ। रामधनी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई। आरोपित कोईल यादव को बुलंदशहर, गोविंद यादव को अलीगढ़, रोशन अली को बाराबंकी, चंदन राय को कानपुर देहात, दानिश को झांसी, विट्टू यादव को बांदा, राजकुमार यादव को कानपुर नगर जेल भेजा गया। कोईल और गोविंद समेत अन्य बंदियों पर जेल में बवाल करने का आरोप था। 11 अक्टूबर की सुबह जेल में बंदियों ने हंगामा किया था। इस संबंध में जेल प्रशासन ने 18 अक्टूबर को एक रिपोर्ट एडीजी को भेजी थी। इसके बाद बंदियों के ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Posted By: Inextlive