यूपी के कन्नौज में एक कार पलटने से 7 साधु घायल हो गए हैं। साधुओं को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि वे घायल साधुओं का समुचित इलाज सुनिश्चित करें।


कन्नौज (एएनआई)। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार सुबह करीब सात बजे यहां के अमोलर गांव के निकट टायर फटने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से सात 'साधु' घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे राजस्थान से आते हुए गंगा नदी में स्नान करने के लिए जा रहे थे। सभी घायल साधुओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी साधु राजस्थान से औरैया लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार से कन्नौज के महादेवी घाट गंगा स्नान के लिए जाने का प्लान बन गया था। इसमें दो तीन साधुओं की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Posted By: Shweta Mishra