- पहले दिन तीन वार्डो में लगाए गए 12 ठेले

- करीब तीन हजार मकान और ढाई हजार दुकान

Meerut : कैंट के एक तिहाई इलाके से कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन शुरू हो गया। वार्ड-ब् से इसकी विधिवत शुरुआत की गई। इस मौके पर कैंट बोर्ड के सीईओ ने झंडा दिखाया। इस मौके पर कैंट बोर्ड के एक मेंबर को छोड़ सभी इलेक्टिड मेंबर मौजूद थे। मंगलवार से इसको रुटीन में शुरू कर दिया जाएगा। अब कैंट बोर्ड के फोर्थ क्लास के कर्मचारियों की संख्या बाकी वार्ड में बढ़ाई जाएगी।

तीन वार्डो में शुरू हुई व्यवस्था

अभी इस व्यवस्था को तीन वार्डो में शुरू कर दी गई है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने कैंट बोर्ड के कर्मचारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर इस बात की सूचना दी। कैंट बोर्ड के अधिकारियों की माने तो सोमवार को कम कर्मचारी लगे थे। क्ख् ठेले और दो ही डंपर लगाए थे। वैसे कुल ख्0 ठेले लगाए जाएंगे। कैंट बोर्ड ने ठेकेदार को क्म् खत्ते भी सौंपेंगे।

करीब भ्भ्00 स्ट्रक्चर

इन तीनों वार्डो में करीब भ्भ्00 स्ट्रक्चर हैं। जहां से कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। जिनमें से करीब फ्000 रेजीडेंस हैं। साथ ही ख्भ्00 कमर्शियल स्ट्रक्चर हैं। जिनके लिए करीब 70 कर्मचारियों को लगाया गया हैं। अधिकारियों की माने तो सुबह सात बजे से लेकर 9 बजे तक डोर टू डोर क्लेक्शन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार रेंजीडेंस से महीने में फ्0 रुपए और कमर्शियल से फ्भ् रुपए प्रति माह वसूले जाएंगे। इनके बिल हाउस टैक्स के साथ ही प्रति माह जाएंगे।

बचा दो गाडि़यों का खर्च

कैंट बोर्ड के अधिकारियों की माने इस योजना के शुरू होने से उनका दो गाडि़यों का खर्च काफी कम हो गया। अब कंपनी को उनके दो डंपरों का खर्च म्.70 लाख उठाएंगे। जो हमारे से काफी कम है। इससे काफी बचत हुई है। जो अन्य कामों में खर्च होंगे। अधिकारियों की माने तो अगर इन तीनों वार्डो में ये योजना सफल होती है तो बाकी वार्डो में भी शुरू किया जा सकता है।

आज ये काम शुरू हो गया है। मंगलवार से इसे विधिवत तरीके से और भी ज्यादा शुरू हो जाएगा। तीनों वार्डो में सुबह 7-9 बजे तक घर और दुकानों पर जाकर कूड़ा उठाएंगे।

- डॉ। डीएन यादव, सीईओ, कैंट बोर्ड

ये काफी अच्छी योजना है। इससे लोगों को कहीं भी जाने की जरुरत महसूस नहीं होगी। साथ वार्ड भी साफ सुथरे होंगे।

- शिप्रा रस्तोगी, उपाध्यक्ष, कैंट बोर्ड

Posted By: Inextlive